फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   स्वतंत्रता सेनानी परिवारों ने मांगों के लिए रोष प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन

स्वतंत्रता सेनानी परिवारों ने मांगों के लिए रोष प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन

Thu, 06 Sep 2018 01:18 AM IST
Updated Thu, 06 Sep 2018 01:18 AM IST
विज्ञापन
स्वतंत्रता सेनानी परिवारों ने मांगों के लिए रोष प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन
चरखी दादरी। नेताजी सुभाष जनकल्याण संगठन के सदस्यों ने नगर में रोष प्रदर्शन के उपरांत अपनी मांगों का ज्ञापन जिला उपायुक्त को राज्यपाल व पीएम के नाम सौंपा। जनकल्याण संगठन प्रदेश अध्यक्ष सुमेर सांगवान व प्रदेश महासचिव उमेद सिंह यादव के नेतृत्व में शहर में रोष प्रदर्शन किया गया।
विज्ञापन

ज्ञापन में कहा गया कि सरकार के चार वर्ष के कार्यकाल के बाद भी स्वतंत्रता सेनानी परिवारों के कल्याण के लिए हरियाणा सम्मान समिति का गठन नहीं किया गया है। स्वतंत्रता सेनानियों की पौत्री के कन्यादान शगुन राशि की तर्ज पर उनकी दोहती को भी विवाह पर 51 हजार की राशि कन्यादान शगुन के रूप में प्रदान करनी चाहिए। स्वतंत्रता सेनानियों की भांति कम से कम 5000 हजार रुपए बतौर पेंशन उनके उत्तराधिकारियों की प्रथम पीढ़ी को मिलनी चाहिए। ज्ञापन के माध्यम से स्वतंत्रता सेनानी परिवारों के आश्रितों को प्रत्येक राजकीय भर्ती में दो प्रतिशत खुला आरक्षण प्रदान करने की भी मांग की गई। ज्ञापन के माध्यम से चेतावनी दी गई कि अगर इन मांगों को नौ अक्तूबर तक पूरा नहीं किया जाता है तो 10 अक्टूबर से दिल्ली के जंतर- मंतर पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया जाएगा। इस अवसर पर बलराज, हरेंद्र, सतबीर, रामनिवास, हरिसिंह, शमशेर, वीर बहादुर, रतनलाल, मुख्तयार सिंह, सूूबे सिंह, अतर सिंह यादव, भान सिंह, जयभगवान रानीला, मदन लाल, मीर सिंह अचीना, जगदीश, सतबीर पांडवान, सुमेर सिंह अटेला, पृथ्वी सिंह, धर्मबीर, विजय, हिम्मत सिंह, राजेंद्र अटेला, महेंद्र सिंह, रणधीर सिंह, रोशन लाल, कृष्ण कुमार, बीएस लांबा आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed