फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   नेशनल चैंपियनशिप में हरियाणा बना चैंपियन

नेशनल चैंपियनशिप में हरियाणा बना चैंपियन

Wed, 07 Feb 2018 01:36 AM IST
Updated Wed, 07 Feb 2018 01:36 AM IST
विज्ञापन
नेशनल चैंपियनशिप में हरियाणा बना चैंपियन
नेशनल चैंपियनशिप में हरियाणा बना विजेता
विज्ञापन

बहादुरगढ़।
हाल ही में दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में हुई जूनियर नेशनल कराटे चैंपियनशिप में हरियाणा के खिलाड़ियों ने प्रदेश को पहला स्थान दिलाया। इस चैंपियनशिप में हरियाणा ने कुल 15 पदक जीते, जिनमें 8 स्वर्ण, 5 रजत व 2 कांस्य पदक भी शामिल रहे। नेशनल चैंपियनशिप में हरियाणा ने दूसरी बार यह खिताब अपने नाम किया है। ये जानकारी हरियाणा टीम के कोच इशांत राठी ने दी।

उन्होंने बताया कि दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में 31 जनवरी से 2 फरवरी तक जूनियर नेशनल कराटे चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। इसमे 35 राज्यों से चयनित धुरंधर खिलाड़ियों ने भाग लिया। नेशनल चैंपियनशिप का आयोजन कराटे एसोसिएशन ऑफ इंडिया के बैनर तले किया गया। हरियाणा के खिलाड़ियों ने कराटे ट्रेडीशनल हरियाणा एसोसिएशन के बैनर तले इस प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। राठी ने बताया कि इस प्रतियोगिता में हरियाणा ने पहला, दिल्ली ने दूसरा, तमिलनाडु ने तीसरा, मध्यप्रदेश ने चौथा व महाराष्ट्र ने पांचवां स्थान हासिल किया। इसमें हरियाणा से अलीशा कैथल, श्रुति शर्मा हिसार, नीतू सोनी हिसार, कविता यमुनानगर, नीतू पानीपत, राहुल देशवाल झज्जर, कुलताज भिवानी व विशाल मेहता भिवानी ने शानदार प्रदर्शन के बलबूते स्वर्ण पदक हासिल किया। रीतु रोहतक, प्रेक्षा मित्तल हिसार, रमन कौशिक हिसार, सुशां चैत्री गुरुग्राम व अर्जुन नाथ भिवानी ने रजत पदक हासिल किया व सुरेखा हिसार व मंजीत कुमार झज्जर ने कांस्य पदक जीता। हरियाणा टीम की इस उपलब्धि का श्रेय एशियन खिलाड़ी एवं कोच सुनील राठी को दिया गया। इस मौके पर कराटे ट्रेडिशनल हरियाणा एसोसिएशन के प्रधान जयप्रकाश सिंह, कोषाध्यक्ष भरत यादव, उपाध्यक्ष हेमंत शर्मा व कोच हरीश सिराधना ने सभी खिलाड़ियों को बधाई दी और आगे भी हरियाणा को नंबर वन बनाए रखने के लिए कड़ी मेहनत के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन


-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed