फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   गैरहाजिरी लगाने पर नपा में सफाईकर्मियों का बवाल, चेयरमैन प्रतिनिधि की शहर में प्रतीकात्मक अर्थी निकाली 18-55-22

गैरहाजिरी लगाने पर नपा में सफाईकर्मियों का बवाल, चेयरमैन प्रतिनिधि की शहर में प्रतीकात्मक अर्थी निकाली 18-55-22

Wed, 20 Dec 2017 01:33 AM IST
Updated Wed, 20 Dec 2017 01:33 AM IST
विज्ञापन
गैरहाजिरी लगाने पर नपा में सफाईकर्मियों का बवाल, चेयरमैन प्रतिनिधि की शहर में प्रतीकात्मक अर्थी निकाली 18-55-22
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झज्जर।
सफाई कर्मी की गैरहाजिरी लगाने पर नपा कार्यालय में मंगलवार को सफाई कर्मियों ने जमकर बवाल किया। सफाई कर्मियों का आरोप है कि एक सफाई कर्मी आशीष सोमवार को पूरे दिन ड्यूटी पर रहा। लेकिन उसकी गैरहाजिरी नपा चेयरमैन प्रतिनिधि उमेश नंदवानी ने सफाई दरोगा पर दबाव बनाकर लगवा दी। इसके चलते सफाई कर्मी गुस्से में है।
सफाई कर्मियों ने हंगामा करने के बाद नपा कार्यालय में चेयरमैन प्रतिनिधि की प्रतीकात्मक अर्थी बनाई। जिसे चार सफाई कर्मियों ने कंधों पर उठाया और पूरे शहर के मुख्य बाजारों से होते हुए अंबेडकर चौक पर पहुंचे। जहां कर्मियों ने प्रतीकात्मक अर्थी पर रखे पुतले को जलाया। इसके अलावा सफाई कर्मियों ने चेयरमैन कविता नंदवानी और उनके प्रतिनिधि पति उमेश नंदवानी के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की।
विज्ञापन

छह पार्षदों ने दिया समर्थन
सफाई कर्मियों ने सोमवार को दोपहर बाद हड़ताल का ऐलान करते हुए चेयरमैन गुट के विपक्षी पार्षदों को समर्थन के लिए बुलाया। जिस पर नपा कार्यालय में पार्षद सुरेश, पार्षद पुत्र मनीष बंसल, पार्षद पति दिनेश यादव, पार्षद महाबीर गुर्जर, पार्षद सरजीत गुर्जर, पार्षद पति भूदेव गुलिया समर्थन के लिए नपा कार्यालय में पहुंचे। वहीं, जब सफाई कर्मियों ने नपा चेयरमैन का प्रतीकात्मक पुतला अंबेडकर चौक पर जलाया तो भी ये इस दौरान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ठप हो सकती है शहर की सफाई व्यवस्था
सफाई कर्मियों की कमी से जूझ रहे नगरपालिका में बुधवार से सफाईकमी हड़ताल पर रहेंगे। अगर सफाई कर्मचारी हड़ताल पर चले जाते हैं तो शहर की सफाई व्यवस्था ठप हो जाएगी। सफाई व्यवस्था ठप होने के चलते शहर की सड़कों और बाजार के दुकानदारों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। इतना ही नहीं उन अधिकारियों की कोठियां भी नहीं चमकेंगी, जो ऑफ द रिकार्ड सफाई कर्मियों से अपनी कोठियों की सफाई करवाते हैं।
चढ़ने लगा है राजनीतिक पारा
सफाई कर्मियों का समर्थन पार्षदों के द्वारा किए जाने के कारण नपा का सियासी पारा एक बार फिर चढ़ने लगा है। चेयरमैन प्रतिनिधि को घेरने के लिए विपक्षी पार्षद इस समय पूरा प्रयास कर रहे हैं। पिछले दो-तीन मामलों से साफ हो रहा है कि पार्षद हर बार नई रणनीति के साथ चेयरमैन प्रतिनिधि के सामने आ रहा हैं। नपा कार्यालय में भाजपा की मीटिंग व ग्रांट में भेदभाव को लेकर भी पार्षद चेयरमैन प्रतिनिधि को घेर चुके हैं।

सार्वजनिक माननी होगी गलती: आशीष
सफाई कर्मी आशीष के अनुसार वह ड्यूटी पर था, फिर भी चेयरमैन प्रतिनिधि ने दबाव देकर सफाई दरोगा से उसकी गैरहाजिरी लगवा दी। ऐसे में अगर चेयरमैन प्रतिनिधि उमेश नंदवानी ने सार्वजनिक तौर पर गलती नहीं मानी तो वे हड़ताल से पीछे नहीं हटेंगे। आशीष ने कहा कि वे बुधवार से नपा कार्यालय में हड़ताल कर धरना देंगे।

कर्मियों को बेवजह परेशान करना गलत : सुरेश
पार्षद सुरेश ने कहा कि किसी भी कर्मचारी को बेवजह परेेशान करना गलत है। ड्यूटी के दौरान हाजिर रहने वाले कर्मचारी की गैरहाजिरी लगवाना गलत है। चेयरमैन प्रतिनिधि को तो ऐसे कार्य के लिए दबाव डालने का ही कोई औचित्य नहीं है। जबकि नपा चेयरमैन तो मीटिंग को छोड़कर कभी कार्यालय में आती ही नहीं। वे सफाई कर्मियों की इस लड़ाई में पूर्णतया उनके साथ हैं।


पार्षद कर रहे केवल राजनीति : नंदवानी
चेयरमैन प्रतिनिधि उमेश नंदवानी का कहना है कि कुछ दिन पूर्व पार्षदों ने ही शिकायत दी थी कि कर्मचारी काम नहीं करते और केवल हाजिरी लगाते हैं। सोमवार को उन्होंने चेक किया तो पाया सफाई कर्मी आशीष फील्ड में ड्यूटी पर जाने की बजाए पूरे दिन नपा कार्यालय में बैठा था। जिसकी गैरहाजिरी लगवाने के लिए सफाई दरोगा को कहा था। इसमें कुछ गलत नहीं क्योंकि पार्षद इस पर सवाल उठा चुके हैं। अब वहीं पार्षद सफाई कर्मियों को समर्थन देकर राजनीति कर रहे हैं। सफाई कर्मियों के साथ उनका कोई बड़ा विवाद नहीं है, जिसे मिलकर सुलझा लेंगे। शहर की सफाई व्यवस्था को प्रभावित नहीं होने देंगे।

सचिव बोले कटेगा वेतन
पालिका सचिव नरेंद्र सैनी के अनुसार जो सफाई कर्मचारी मंगलवार को अपनी ड्यूटी से गैर हाजिर रहे हैं। उनका आधे दिन का वेतन भी काटा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed