फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   बलाली बहनों ने अफ्रीका में जीते चार पदक

बलाली बहनों ने अफ्रीका में जीते चार पदक

Mon, 18 Dec 2017 01:25 AM IST
Updated Mon, 18 Dec 2017 01:25 AM IST
विज्ञापन
बलाली बहनों ने अफ्रीका में जीते चार पदक
बेटियों के पदक जीतने पर महावीर फौगाट ने जताई खुशी
विज्ञापन

चरखी दादरी।
गांव बलाली निवासी फौगाट बहनों के अफ्रीका में आयोजित कॉमनेवल्थ रेसलिंग चैंपियनशिप में तीन गोल्ड और एक सिल्वर पदक हासिल करने पर गांव बलाली निवासी उनके कोच महाबीर फौगाट और ग्रामीणों ने खुशी जताई है। उन्होंने बताया कि 14 से 17 दिसंबर तक अफ्रीका में कॉमनवेल्थ रेसलिंग चैंपियनशिप में ओलंपियन पहलवान गीता, विनेश, रीतू व संगीता ने भाग लिया। इन चारों बहनों ने चैंपियनशिप में उम्दा प्रदर्शन करते हुए चार पदकों पर कब्जा जमाया।

कोच महाबीर ने बताया कि गीता ने इस चैंपियनशिप में 59 किलोग्राम भार वर्ग में गोल्ड मेडल हासिल किया है। इसी प्रकार ओलंपियन पहलवान विनेश ने 55 किलोग्राम भार वर्ग में गोल्ड और रीतू ने 50 किलोग्राम भार वर्ग में गोल्ड मेडल जीता है। संगीता को सिल्वर पदक मिला है। महाबीर फौगाट ने कहा कि पहलवान गीता का जज्बा कम नहीं हुआ है। उनका कहना है कि उनकी बेटी संगीता ने कॉमनवेल्थ रेसलिंग चैंपियनशिप में सिल्वर पदक जीतकर बड़ी उपलब्धि दर्ज करवाई है। संगीता की ओर से कुश्ती खेल में अभी शुरुआत ही है। उन्होंने कहा कि इन खिलाड़ियों के लिए ही नहीं देश के लिए यह बड़ी उपलब्धि है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed