{"_id":"5a1b1d574f1c1b79548bfde9","slug":"61511726423-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा के लोगों की रगों में दौड़ता है भाईचारा : हुड्डा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा के लोगों की रगों में दौड़ता है भाईचारा : हुड्डा
Updated Mon, 27 Nov 2017 01:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बहादुरगढ़।
राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि कुछ लोग सत्ता में बने रहने के लिए हरियाणा में जातिगत जहर घोल रहे हैं, लेकिन वो लोग नहीं जानते कि हरियाणा के लोगों की रगों में खून के साथ भाईचारा दौड़ता है। उनके लाख प्रयासों के बावजूद प्रदेश में 36 बिरादरी एकजुट है और समाज तोड़ने वालों की साजिश को विफल करके ही दम लेगी। हुड्डा शनिवार की रात कांग्रेस नेता सतपाल राठी के भतीजे आशीष के विवाह समारोह में नवदंपती को आशीर्वाद देने के बाद पत्रकारों से बात कर रहे थे।
पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा ने कहा कि प्रदेश को बार-बार जातीय संघर्ष की आग में झोंकने वालों को हरियाणा की जनता कभी माफ नहीं करेगी। कांग्रेस ने सदा भाईचारे की राजनीति की है। उन्होंने अपने कार्यकाल में हरियाणा को विकास के पथ पर आगे बढ़ाने का काम किया था, लेकिन वर्तमान सरकार ने प्रदेश को विकास की पटरी से नीचे से उतार दिया। उन्होंने नवदंपती आशीष और स्वाति को स्वर्णिम भविष्य की शुभकामनाएं दी। उनसे पहले सांसद दीपेंद्र हुड्डा, सांसद धर्मबीर सिंह, प्रोफेसर वीरेंद्र सिंह, पूर्व सांसद धर्मपाल मलिक, दिल्ली के पूर्व स्पीकर योगानंद शास्त्री, विधायक नरेश कौशिक, पूर्व विधायक राजेंद्र जून, पूर्व विधायक नरेश प्रधान, कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार कुरैशी आदि ने नवदंपती को विवाह की बधाई दी। इस मौके पर समुंद्र सिंह राठी, प्रोफेसर चरण सिंह, सुरेश राठी, नरेश राठी, सत्यवान राठी, जयपाल राठी, देवेंद्र राठी, पार्षद नीना राठी, पार्षद सीमा वजीर राठी, दलबीर मान, वरिष्ठ नेता समुंद्र सहवाग, पार्षद गुरदेव राठी, पूर्व चेयरमैन रवि खत्री, पूर्व सरपंच राज गुलिया, राजू नागपाल, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष असलम खान आदि मौजूद रहे।
हरियाणा के लोगों की रगों में दौड़ता है भाईचारा : हुड्डा
---फोटो 7 : समारोह में राठी परिवार के बीच पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा।