{"_id":"59e7b5c94f1c1bce538b82d3","slug":"61508357577-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाजरा खरीद न होने पर मंडी गेट पर ताला जड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाजरा खरीद न होने पर मंडी गेट पर ताला जड़ा
Updated Thu, 19 Oct 2017 01:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाजरा खरीद न होने पर मंडी गेट पर ताला जड़ा
अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी।
अनाज मंडी में पिछले पांच दिन से बाजरा की खरीद नहीं होने के कारण किसानों ने बुधवार को मार्केट कमेटी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया और मंडी गेट पर ताला जड़ दिया। इस दौरान उन्होंने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और रोष जताया। वहीं मार्केट कमेटी चेयरमैन ने किसानों को आश्वासन देते हुए बताया कि सीएम दौरे के कारण दो दिन बाजरा खरीद नहीं हो पाई। अब मंडी में आए बाजरा की नियमित रूप से खरीद की जाएगी। उधर किसानों ने अल्टीमेटम दिया कि बाजरा खरीद होने तक वे धरने पर बैठे रहेंगे।
ज्ञात रहे अनाजमंडी में खाद्य आपूर्ति विभाग को बाजरा खरीद के लिए अधिकृत किया गया है, लेकिन पिछले पांच दिन से बाजरा खरीद नहीं हो रही है। सीएम दौरे के दौरान अधिकारियों के व्यस्त होने के कारण किसान मंडी में अपनी बाजरा खरीद का इंतजार करते रहे। बुधवार को किसान जनहित समिति के पदाधिकारियों ने मंडी में पहुंचकर किसानों के साथ मार्केट कमेटी कार्यालय के बाहर बवाल काटा और प्रदर्शन किया। इस दौरान किसानों ने मंडी के दोनों गेटों पर ताला जड़ दिया। जनहित किसान समिति प्रदेश अध्यक्ष सुनील पहलवान ने बताया कि पहले तो सीएम दौरे के कारण किसानों का बाजरा नहीं खरीदा गया। बाद में भी खरीद का कार्य सुचारु नहीं हो सका जिसके कारण त्योहार होने पर किसानों की दिवाली फीकी पड़ रही है। किसानों द्वारा प्रदर्शन करने पर मार्केट कमेटी के चेयरमैन उनके बीच पहुंचे और आश्वासन दिया कि मंडी में पहुंचे सारे बाजरे की खरीद की जाएगी। इस अवसर पर किसान जनहित समिति प्रदेशाध्यक्ष सुनील पहलवान, बिजेंद्र सहरावत, राज सिंह , राम सिंह पालड़ी, रामकिशन, गुलाब सिंह, सतवीर सिंह, जयभगवान व दिनेश उपस्थित थे।