{"_id":"59b987214f1c1b2d688b4681","slug":"61505330977-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाट आंदोलन के मृतकों को फौगाट खाप ने दी श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाट आंदोलन के मृतकों को फौगाट खाप ने दी श्रद्धांजलि
Updated Thu, 14 Sep 2017 12:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जाट आंदोलन के मृतकों को फौगाट खाप ने दी श्रद्धांजलि
अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी।
बाबा स्वामी दयाल धाम पर खाप फौगाट की आरक्षण संघर्ष समिति ने जाट आरक्षण आंदोलन में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान आयोजित बैठक की अध्यक्षता फौगाट खाप प्रधान रामदास फौगाट ने की। बैठक में खाप फौगाट की आरक्षण संघर्ष समिति ने सरकार से जाट समुदाय को जल्द आरक्षण देने, जाट युवाओं को जेल से रिहा करने और आरक्षण आंदोलन के दौरान दर्ज केस वापस लेने की पुरजोर मांग की गई। खाप प्रधान रामदास फौगाट ने कहा कि सरकार को जाट समुदाय के लोगों को आरक्षण का लाभ जल्द दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस समाज के लोगों के पास अब कृषि जमीन का दायरा भी घटता जा रहा है। ऐसे में यह वर्ग आरक्षण का पूरी तरह से हकदार है। सरकार को आरक्षण के मुद्दे पर तत्परता से पैरवी करवानी चाहिए। खाप प्रधान ने कहा कि सरकार को आरक्षण आंदोलन के दर्ज केस खारिज करने चाहिए। गिरफ्तार युवाओं की सरकार से रिहाई करनी चाहिए।
इस अवसर पर खाप प्रवक्ता रामसिंह बलकरा, जाट आरक्षण मामलों के प्रधान शमशेर सिंह खातीवास, खाप फौगाट सचिव बलवंत सिंह नंबरदार, खजांची खाप फौगाट राजवीर सिंह, अधिवक्ता गिरेंद्र फौगाट, सतवीर सिंह, सीताराम, सूबेदार सुरेंद्र सिंह, उदयवीर सिंह, भगत सिंह, सुमेर फौगाट, बोरा फौगाट, पवन नंबरदार, प्यारेलाल फौगाट, राजवीर, रमेश फौगाट व वजीर फौगाट मौजूद रहे।
स्वामी दयाल धाम पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में मौजूद खाप के लोग।