फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   अब शहर में भी कटने लगी चोटी, महिलाओं में मचा हड़कंप

अब शहर में भी कटने लगी चोटी, महिलाओं में मचा हड़कंप

Wed, 02 Aug 2017 01:30 AM IST
Updated Wed, 02 Aug 2017 01:30 AM IST
विज्ञापन
अब शहर में भी कटने लगी चोटी, महिलाओं में मचा हड़कंप
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बहादुरगढ़।
चोटी कटने की शिकायतें अब गांवों से होती हुई शहरों में भी सामने आने लगी हैं। सोमवार की रात शहर की डीआईजी कॉलोनी में एक महिला के बाल कटने की अफवाह से आसपास की कई कॉलोनियों में भी दहशत फैल गई। इससे इलाके में खासकर महिलाओं में हड़कंप मचा हुआ है। हालांकि अधिकतर लोग इसे अंधविश्वास बता रहे हैं और अन्य लोगों से भी इस तरह की अफवाह की तरफ ध्यान न देने के लिए कह रहे हैं।
शहर के बादली रोड पर स्थित डीआईजी कॉलोनी में रहने वाली महिला कमला के सोमवार की रात अचानक बाल कट गए। यहां रहने वाली महिला कलावती ने बताया कि कॉलोनी की तीन-चार महिलाएं आपस में बातचीत कर रही थीं। अचानक कमला का ध्यान भटक गया और कमला ने कहा कि उसे बंदर दिखाई दे रहा है और फिर उसने अपना गला पकड़ा। कमला ने देखा कि उसके बाल कटे हुए हैं और जमीन पर पड़े हैं। इससे गली में दहशत फैल गई और कुछ ही सेकेंडों में वहां पर भीड़ इकट्ठी हो गई।
विज्ञापन

चोटियां बचाने को टोटकों का सहारा
अंधविश्वास लोगों के दिल और दिमाग में पैठ बनाए हुए है। जिले में यह मामला कम होने की बजाय बढ़ता जा रहा है। महिलाएं मामले की जड़ तक जाने की बजाय चोटियों को बचाने के लिए टोटकाें का सहारा ले रहे हैं। घरों के बाहर मेहंदी, हल्दी लगाने के साथ नींबू-मिर्च का सहारा लिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंची
डीआईजी कॉलोनी में महिला की चोटी कटने की सूचना जैसे ही थाना शहर पुलिस को मिली। पुलिस भी मौके पर पहुंची और महिला से घटना की जानकारी ली। पीड़ित महिला केवल इतना ही बता सकी कि उसके अचानक बाल कटे हैं।
सोशल मीडिया पर भी छाया मामला
चोटी कटने का यह मामला न केवल लोगों के बीच, बल्कि सोशल मीडिया पर भी छाया हुआ है। व्हाट्स ऐप, फेसबुक के अलावा अन्य सामाजिक साइटों पर चोटी कटने का मामला लगातार चल रहा है।

लोग अफवाह न फैलाएं : प्रदीप कुमार
थाना शहर प्रभारी प्रदीप कुमार का कहना है कि शहरवासी इस तरह की घटनाओं पर ध्यान न दें और न ही यह अफवाह फैलाएं। चोटी कटने की बात पूरी तरह अफवाह हैं। लोगों को इस तरफ ध्यान नहीं देना चाहिए। इस तरह की अफवाहें केवल लोगों को गुमराह करती हैं।

- घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी पहुंची मौके पर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed