फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   सड़क दुर्घटना पीड़ित परिवारों को मुआवजे दिलाने की अधिकारियों से लगाई गुहार

सड़क दुर्घटना पीड़ित परिवारों को मुआवजे दिलाने की अधिकारियों से लगाई गुहार

Wed, 02 Aug 2017 12:27 AM IST
Updated Wed, 02 Aug 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना पीड़ित परिवारों को मुआवजे दिलाने की अधिकारियों से लगाई गुहार
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चरखी दादरी।
क्षेत्र के गांव महराणा निवासी बंजारा समुदाय के लोगों की सड़क दुर्घटना के दौरान हुई मौत के मामले में मृतकों के परिवारों को उचित मुआवजा दिलवाने की मांग मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के सदस्यों ने की है। इस संबंध में उन्होंने उप-पुलिस अधीक्षक कार्यालय में अधिकारियों से मुलाकात की।

कामरेड ओमप्रकाश और रामफल देशवाल ने उप-पुलिस अधीक्षक कार्यालय के इन अधिकारियों को बताया कि सात जुलाई को छुछकवास मारोत गांव के पास बंजारा समुदाय के आठ व्यक्तियों की मृत्यु हो गई थी। इनमें से कुछ परिवार ऐसे हैं, जिनका इस दुर्घटना के बाद भरण- पोषण मुश्किल हो गया है। पार्टी सदस्यों ने जल्द ही मुआवजा दिलवाने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। सचिव रामफल ने बताया कि अभी तक इन पीड़ित परिवारों को कोई आर्थिक मदद सरकार ने नहीं दी है। गांव पातुवास और महराणा के ग्रामीणों ने अवश्य ही इन लोगों की आर्थिक मदद की है। उपपुलिस अधीक्षक कार्यालय के अधिकारियों ने पार्टी सदस्यों को बताया कि यह झज्जर जिले की घटना थी, इसलिए मुख्यमंत्री कार्यालय से आए पत्र को झज्जर भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed