{"_id":"597e2d2a4f1c1b25508b4810","slug":"61501441322-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संत गोपालदास के समर्थन में की दिल्ली कूच, संसद घेराव कर दी गिरफ्तारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संत गोपालदास के समर्थन में की दिल्ली कूच, संसद घेराव कर दी गिरफ्तारी
Updated Mon, 31 Jul 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
गो भक्तों का धरना जारी, समर्थक संसद का घेराव करने दिल्ली रवाना
चरखी दादरी।
संत गोपालदास के ‘गोचर भूमि मुक्ति आंदोलन’ के समर्थन में दादरी एसडीएम कार्यालय के समक्ष दिया जा रहा गो भक्तों का धरना रविवार को भी जारी रहा। संत के समर्थन में रविवार सुबह सात बजे गो भक्तों का जत्था संसद का घेराव करने के लिए रवाना हुआ। इस मौके पर पार्षदों सहित सामाजिक संगठनों से जुड़े पदाधिकारी और अधिवक्ता भी रविवार को धरनास्थल पर पहुंचे।
दादरी लघु सचिवालय में गो हित और संत गोपालदास के समर्थन में धरना 14वें दिन भी जारी रहा। रविवार को पार्षद कुलदीप गांधी के साथ पार्षद आनंद महराणा, पार्षद रोहित कुमार, पार्षद जयसिंह, पार्षद दिनेश, पार्षद रामकुमार आर्य, पार्षद प्रतिनिधि विरेंद्र चरखी, माया देवी, शांति देवी, अंजू देवी, पार्षद प्रतिनिधि विक्रम एडवोकेट अनशन पर बैठे। पार्षद कुलदीप गांधी ने कहा कि संत गोपालदास द्वारा चलाए जा रहे गोचर भूमि मुक्ति आंदोलन को पूरे प्रदेश और देश के अन्य राज्यों से समर्थन मिल रहा है। रविवार को सुबह विभिन्न संगठनों और क्षेत्र के लोग सुबह सात बजे दादरी धरना स्थल से चलकर दिल्ली जंतर-मंतर के लिए रवाना हुए।