{"_id":"595aa55a4f1c1b6b308b4663","slug":"61499112794-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मांगों को लेकर रोडवेज महासंघ ने जीएम को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मांगों को लेकर रोडवेज महासंघ ने जीएम को सौंपा ज्ञापन
Updated Tue, 04 Jul 2017 01:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मांगों के लिए जीएम को सौंपा ज्ञापन
चरखी दादरी।
हरियाणा रोडवेज महासंघ की बैठक प्रदेश उपाध्यक्ष रणबीर सिंह गहलौत की अध्यक्षता में वर्कशॉप में आयोजित की गई। बैठक में मांगों के संबंध में चर्चा की गई। इसके बाद यूनियन के सदस्यों ने महाप्रबंधक को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की।
रोडवेज महाप्रबंधक को यूनियन द्वारा सौंपे गए ज्ञापन में कहा कि रोडवेज डिपो के कर्मचारियों के लिए विश्राम गृह नहीं है। कर्मचारियों द्वारा चंदा एकत्रित कर बनाए विश्राम रूम में विभाग की ओर से ट्रेनिंग स्कूल चलाया जा रहा है। उन्होंने मांग की कि ट्रेनिंग स्कूल को शिफ्ट किया जाए, कर्मचारियों को एलटीसी देने, वर्कशाप की चारदिवारी को ऊंचा उठाने, कंप्यूटर आपरेटरों का अनुबंध एक वर्ष तक बढ़ाने, सीनियर व जूनियर कर्मचारियों को अपने पद के अनुसार नियुक्त करने, बस स्टैंड के दोनों गेटों पर लगी अवैध रेहड़ियों को हटाने व बस स्टैंड पर पेयजल की समुचित व्यवस्था की जाए। महाप्रबंधक ने कर्मचारियों की मांगों के संबंध में ठोस कदम उठाने का आश्वासन दिया। इस मौके पर डिपो प्रधान धर्मबीर डाला, करतार साहू, प्रीत भागवी, रविंद्र हुई, मंजीत दलाल, रमेश कुमार, उमेद सिंह सहित अनेक कर्मचारी उपस्थित थे।