फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   न्याय न मिलने पर परिजन पहुंचे सीएम दरबार

न्याय न मिलने पर परिजन पहुंचे सीएम दरबार

Fri, 23 Jun 2017 01:21 AM IST
Updated Fri, 23 Jun 2017 01:21 AM IST
विज्ञापन
न्याय न मिलने पर परिजन पहुंचे सीएम दरबार
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बेरी।
गांव मदाना खुर्द में बीते 10 दिन पहले जहरीला पदार्थ खाकर मौत को गले लगाने वाले पंप आपरेटर द्वारा ओमप्रकाश के परिजन ने न्याय न मिलने पर सीएम दरबार में शिकायत दर्ज करवाई है। परिजनों का कहना है कि मामले में पुलिस द्वारा ढिलाई बरती जा रही है। परिजनों का कहना है कि शुक्रवार को जिला उपायुक्त कार्यालय पर धरना देंगे। ओमप्रकाश के बड़े बेटे सोनू ने बताया कि दो दिन पहले आरोपियों की गिरफ्तार के लिए उप पुलिस अधीक्षक से मिले थे। वहां से भी उन्हें कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिल रहा है और केस को लेकर जिला उपायुक्त को भी ज्ञापन सौंप चुके है। जिसके चलते परेशान होकर अब वे जिला उपायुक्त के कार्यालय पर धरना देेंगे।

बता दें कि गांव मदाना खुर्द निवासी ओमप्रकाश नामक व्यक्ति गांव में जन स्वास्थ्य विभाग में पंप आपरेटर था। जिसका पिछले दिनों गांव महराना में तबादला कर दिया गया था। लेकिन ओमप्रकाश ने गांव की ही महिला सरपंच के पति लिलहड़ व जिला पार्षद पति सवीन सहित चार लोगों के खिलाफ उस पर छींटाकशी करने व झूठी शिकायत कर उसका तबादला करवाने का आरोप लगाकर जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया था। मौके पर एक सुसाइड नोट भी मिला था।
विज्ञापन


- मामला मदाना खुर्द के पंप आपरेटर के जहरीला पदार्थ निगलने का
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed