{"_id":"5fbd4fbf8ebc3e9bea14f841","slug":"57-students-including-seven-students-found-two-patients-died-jhjhar-news-rtk5837000144","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात विद्यार्थियों समेत 57 संक्रमित मिले, दो मरीजों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात विद्यार्थियों समेत 57 संक्रमित मिले, दो मरीजों की मौत
विज्ञापन
झज्जर। जिले में मंगलवार को आई रिपोर्ट के अनुसार 57 लोग संक्रमित मिले हैं, जिनमें से सात विद्यार्थी भी शामिल हैं। इसके अलावा जिले में कोरोना से मंगलवार को दो लोगों की मौत हो गई। मृतकों का आंकड़ा अब 48 पहुंच गया है। कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर प्रशासन एक बार फिर से सख्त हो गया है। बिना मास्क वाले लोगों के चालान काटे जा रहे हैं। पुलिस की टीमें जगह-जगह लोगों के चालान काट रही हैं। जिले में अब 4818 संक्रमित मरीज मिल चुके हैं, जिनमें 4436 मरीज कोरोना की जंग जीत चुके हैं। फिलहाल भी 332 मरीज एक्टिव हैं।
ये मिले कोरोना पॉजिटिव
मंगलवार को आई कोरोना संक्रमित मरीजों में सिलानी गांव की 19 साल की छात्रा, पुराना तलाव रोड 26 साल का छात्र, सेक्टर 9 बहादुरगढ़ का 17 साल का छात्र, लाइनपार बहादुरगढ़ का 19 साल का छात्र, रायपुर का 21 साल का छात्र, सीएलपी प्लांट झाड़ली का 10 साल का छात्र, सेक्टर छह बहादुरगढ़ की 14 साल की छात्रा शामिल हैं।
महामारी को हलके में लेने की न करें गलती
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि महामारी को हलके में लेने की गलती न करें और बचाव की कोरोना से दूरी बनाने में सहायक है। हर व्यक्ति के लिए मास्क पहनना बेहद जरूरी है।
विज्ञापन
सीएमओ, झज्जर डॉ. संजय दहिया ने बताया कि लोगों को कोरोना संक्रमण से बचने के लिए हर हाल में मास्क व सैनेटाइजर का प्रयोग करना चाहिए। जिससे हम अपने आपको सुरक्षित रखते हुए दूसरों का भी बचाव करें।