फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   बीएसएफ के जवानों के साथ जिला पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च

बीएसएफ के जवानों के साथ जिला पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च

Mon, 01 Apr 2019 02:22 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 01 Apr 2019 02:22 AM IST
विज्ञापन
बीएसएफ के जवानों के साथ जिला पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बहादुरगढ़। पुलिस प्रशासन ने रविवार को बीएसएफ जवानों के साथ शहर में फ्लैग मार्च निकाला। फ्लैग मार्च के जरिये शांति व सुरक्षा का संदेश दिया गया। फ्लैग मार्च का नेतृत्व बहादुरगढ़ के उप-पुलिस अधीक्षक अजायब सिंह ने किया। रेलवे रोड से शुरू होकर यह फ्लैग मार्च शहर के विभिन्न क्षेत्रों से गुजरा। डीएसपी अजायब सिंह ने बताया कि एसएसपी अशोक कुमार के दिशा निर्देशानुसार आम जनता को सुरक्षा का एहसास दिलाने व पुलिस की उपस्थिति दर्ज कराने के लिए जिला पुलिस व अर्धसैनिक बल की सशस्त्र टुकड़ियों द्वारा शहर थाना एरिया व अलग अलग गांवों में फ्लैग मार्च किया गया। उन्होंने बताया कि कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा चुनावों को निष्पक्ष व भय मुक्त वातावरण में संपन्न कराने के लिए स्थानीय पुलिस द्वारा सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए हैं। किसी भी तरह की अव्यवस्था उत्पन्न करने, शांति व आपसी सामाजिक सौहार्द बनाये रखने में बाधा डालने वालों को किसी भी सूरत बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सिटी एसएचओ देवेंद्र कुमार ने कहा कि आमजन की सुरक्षा के लिए पुलिस तत्पर है। अफवाह फैलाने वालों, आमजन को उकसाने व शांति भंग करने वाले असामाजिक तत्व पुलिस की नजर से बच नहीं पाएंगे। इलाके में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए आमजन भी पुलिस के साथ सहयोग करें। कहीं संदिग्ध गतिविधि नजर आए तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। फ्लैग मार्च में सदर थाना प्रभारी आनंद कुमार, सेक्टर छह थाना प्रभारी मनोज कुमार व लाइनपार थाना प्रभारी दिनकर यादव भी शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed