{"_id":"5c6718b5bdec22297827b4c3","slug":"51550260405-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दिन से जलघर की बिजली गुल, पेयजल आपूर्ति ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो दिन से जलघर की बिजली गुल, पेयजल आपूर्ति ठप
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
बौंदकलां। पिछले दो दिनों से जलघर की बिजली गुल होने से कस्बे में पेयजल संकट गहराया हुआ है। बिजली न होने से के चलते जलघर से पेयजल आपूर्ति नहीं की जा रही और इसके चलते तीस हजार की आबादी को पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है। कस्बे के लोगों ने जन स्वास्थ्य विभाग से समस्या का समाधान कराने की मांग की है। इस समय लोग दूर-दराज के क्षेत्र से पानी लाकर पेयजल संबंधी जरूरतों को पूरा कर रहे हैं।
कस्बे के ऊण रोड मार्ग स्थित जलघर की बिजली वीरवार बह चार बजे ही गुल हो गई थी। इसके चलते जलघर के फिल्टर टैंकों में पानी एकत्रित करने का कार्य नहीं हो सका। शुक्रवार दिनभर भी बिजली आपूर्ति चालू नहीं हो सकी जिसके चलते दो दिनों से कस्बे में पेयजल आपूर्ति बंद पड़ी हुई है। सरकार द्वारा जलघर के लिए स्पेशल बिजली की लाइन डाली हुई है जिससे कि जलघरों को 24 घंटे बिजली मिल सके। बीते दो दिनों से कस्बे की बिजली तो आ रही है लेकिन जलघर की बिजली नहीं होने के कारण पेयजल आपूर्ति पर व्यापक असर पड़ रहा है। जलघर के प्रभारी हरिकिशन शर्मा ने बताया कि वीरवार सुबह 4 बजे बिजली गुल हुई थी। जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग द्वारा भी बिजली निगम को फोन करके सूचना दे दी थी लेकिन बिजली आपूर्ति को चालू नहीं किया गया है। इसके चलते ही पेयजल की आपूर्ति भी नहीं की जा सकी है।
टैंकर डलवाकर चला रहे लोग काम
कस्बे में बिजली नहीं होने से पेयजल आपूर्ति प्रभावित है। इसका सीधा असर उपभोक्ताओं की जेब पर पड़ रहा है। पिछले 48 घंटों से पेयजल आपूर्ति ठप होने के चलते ग्रामीणों को पानी के टैंकर डलवाकर काम चलाना पड़ रहा है। प्रति टैंकर ग्रामीणों को 300 से 400 रुपये वहन करने पड़ रहे हैं। वहीं, आर्थिक रूप से कमजोर ग्रामीण दूर-दराज के क्षेत्र में लगे हैं। हैंडपंपों से पानी लाकर काम चला रहे हैं लेकिन उनका पूरा दिन पानी लाने की कवायद में ही बीत जाता है।
विज्ञापन
नए ट्रांसफार्मर के यार्ड में वायरिंग का काम किया जा रहा है : जेई
इस बारे में बिजली निगम के जेई प्रवीन कुमार ने बताया कि सब स्टेशन में नए ट्रांसफार्मर को लगाने के लिए यार्ड में वायरिंग का काम करवाया जा रहा है। जिसके चलते सभी फीडरों को बंद करना पड़ता है। जेई ने बताया कि शाम तक जलघर की बिजली भी चालू हो जाएगी।