फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   बीड़ी-सिगरेट पीते 7 के किए चालान व 9 को चेतावनी देकर छोड़ा

बीड़ी-सिगरेट पीते 7 के किए चालान व 9 को चेतावनी देकर छोड़ा

Sat, 12 Jan 2019 01:50 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jan 2019 01:50 AM IST
विज्ञापन
बीड़ी-सिगरेट पीते 7 के किए चालान व 9 को चेतावनी देकर छोड़ा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झज्जर। एनटीपीसी यानि राष्ट्रीय तंबाकू निषेध कार्यक्रम के तहत अब धूम्रपान करने वालों की अब बख्शा नहीं जाएगा। सीएमओ डॉ. रणदीप पूनिया ने बताया कि जिला उपायुक्त सोनम गोयल के आदेशानुसार किसी भी सरकारी कार्यालयों में एनटीपीसी कोटपा एक्ट 2003 के तहत धूम्रपान करने वालों पर लगाम लगाने के लिए दूसरे चरण में शुक्रवार को नागरिक अस्पताल परिसर झज्जर के लिए टीम बनाई गई। इसमें उप सिविल सर्जन डॉ. रणबीर सिंह की अगुवाई में जिला अर्श काउंसलर संदीप कुमार जांगड़ा, अशोक एचआई व एएसआई सुदामा की टीम द्वारा पहले दिन 7 चालान किए गए व 9 व्यक्तियों को चेतावनी दी गई। सिविल सर्जन ने बताया कि सरकारी कार्यालयों में आम जनता को परेशानी का सामान करना पड़ता है, साथ ही स्वास्थ्य की हानि होती जिससे कैंसर जैसी बीमारियों का हमेशा डर रहता है और मरीजों पर गहरा प्रभाव पड़ता है। अब जिला में किसी भी सार्वजनिक क्षेत्र में कोई व्यक्ति या कर्मचारी धूम्रपान करता हुआ पकड़ा जाता है तो तुरंत चालान किया जाएगा। 14 जनवरी सोमवार से बस स्टैंड, सरकारी कार्यालयों व जिला सचिवालय झज्जर में अभियान चलाया जाएगा और कोई भी धूम्रपान करता हुआ मिला तो उसका चालान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed