फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने में हरियाणा अव्वल : मंत्री विज

स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने में हरियाणा अव्वल : मंत्री विज

Thu, 29 Nov 2018 01:59 AM IST
Updated Thu, 29 Nov 2018 01:59 AM IST
विज्ञापन
स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने में हरियाणा अव्वल : मंत्री विज
बहादुरगढ़। नागरिक अस्पताल परिसर में 100 से 200 बेड के विस्तारीकरण अस्पताल भवन के शिलान्यास पर पहुंचे प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार में कोई कमीं नहीं रहने दी जाएगी। आज हरियाणा प्रदेश स्वास्थ्य सेवाओं में अव्वल है। उन्होंने कहा कि लगभग 950 करोड़ रुपये की राशि सामुदायिक व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के नवीनीकरण व सुविधाओं पर खर्च की गई है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य मंत्री विज बुधवार को बहादुरगढ़ के नागरिक अस्पताल परिसर में करीब 40 करोड़ की लागत से बनने वाले 100 से 200 बेड के विस्तारीकरण अस्पताल भवन की आधारशिला रखने बाद जनसमूह को संबोधित कर रहे थे। स्वास्थ्य मंत्री ने नागरिक अस्पताल में 200 बेड के विस्तारीकरण भवन का शिलान्यास करने से पूर्व अस्पताल में पीपीपी मोड से शुरू हुई डायलिसिस सेंटर का भी शुभारंभ किया। सेंटर के शुभारंभ के बाद मंत्री विज ने कार्यक्रम के दौरान मौजूद लोगों को प्रदेश सरकार की ओर से प्रदत्त की जा रही स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी साझा की।
विज्ञापन

स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने बताया कि प्रदेश के सभी नागरिक अस्पताल को ऑनलाइन करने की प्रक्रिया तेजी से जारी है और सिटी स्कैन व एमआरआई की सेवाएं भी अस्पतालों में उपलब्ध कराई जा रही हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश के सभी 22 जिलों में डायलिसिस मशीनों को लगाने की कार्रवाई भी चल रही है। इतना ही नहीं प्रदेश के चार जिलों अंबाला, पंचकूला, फरीदाबाद व गुरूग्राम में कैथ लैब की सेवा भी उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश के 2600 सब हेल्थ सेंटर हाईटेक, एएनएम को दी टैब की सुविधा
मंत्री विज ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार में सरकार की ओर से प्रदेश के सभी 2600 सब हेल्थ सेंटर को हाईटेक करते हुए वहां कार्यरत एएनएम को टैब की सुविधा प्रदान की गई है। शिशु व मातृ मृत्यु दर में इन चार सालों में जहां कमी आई है वहीं कन्या भ्रूण हत्या जैसे घिनौने कलंक को मिटाने का काम मौजूदा सरकार के इन चार सालों में हुआ है। आधारभूत ढांचागत विकास के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी आशा वर्कर व एएनएम की समस्याओं का निराकरण किया गया है जिसके तहत आज पूरे प्रदेश में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं नागरिक अस्पताल, सीएचसी, पीएचसी व हेल्थ सेंटर में प्रदान की जा रही हैं। केंद्र सरकार की अंत्योदय की भावना से काम किया जा रहा है और यही कारण है कि आज पूरे देश में आयुष्मान भारत के तहत स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने में हरियाणा अग्रणी प्रदेश है।

विधायक ने जताया सीएम व स्वास्थ्य मंत्री का आभार
कार्यक्रम में विधायक नरेश कौशिक ने बहादुरगढ़ नागरिक अस्पताल के विस्तारीकरण करने पर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल व स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज का आभार जताया। उन्होंने कहा कि बहादुरगढ़ हलके के विकास के लिए वे निरंतर प्रयासरत हैं और सरकार की ओर से पूरा सहयोग दिया जा रहा है।
यही कारण है कि आज बहादुरगढ़ हलका विकास के नए स्वरूप के साथ लोगों को नजर आ रहा है। उन्होंने कहा कि पारदर्शिता के साथ सरकार काम कर रही है। उन्होंने बताया कि मौजूदा सरकार के चार साल के कार्यकाल में अब तक करीब 1000 करोड़ रुपये के विकास कार्य विभिन्न विभागों के माध्यम से हुए हैं। विधायक ने स्वास्थ्य मंत्री के समक्ष नागरिक अस्पताल के साथ से निकल रही सड़क को चौड़ा करने के लिए अस्पताल की चार दीवारी को करीब छह फुट पीछे करने की मांग की ताकि सड़क को चौड़ा करते हुए रेलवे स्टेशन तक सड़क का विस्तार किया जा सके। विधायक की मांग पर तुरंत प्रभाव से स्वास्थ्य मंत्री ने मांग स्वीकार की और विकास कार्य को तत्परता से पूरा करने में सहभागी बने।

आयुष्मान भारत के माध्यम से पहुंचाई जा रही हैं स्वास्थ्य सेवाएं : जोवल
स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव आर.आर.जोवल ने कहा कि बहादुरगढ़ उपमंडल स्तर पर 200 बेड का नागरिक अस्पताल शुरू होना स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तारीकरण में अहम कदम है। उन्होंने कहा कि मेट्रो सिटी में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं लोगों को मिले इसके लिए सरकार की ओर से पूरा सहयोग दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि आयुष्मान भारत के माध्यम से स्वास्थ्य सेवाओं को सही तरीके से जरूरतमंदों तक पहुंचाया जा रहा है।
कार्यक्रम में रोहतक मंडल के आयुक्त पंकज यादव व उपायुक्त सोनल गोयल ने भी विचार रखते हुए सरकार की ओर से क्रियान्वित हो रही योजनाओं को प्रशासनिक स्तर पर लागू करने के बारे में विस्तार से जानकारी दी। अस्पताल भवन का शिलान्यास विधायक नरेश कौशिक की अध्यक्षता में किया। कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव आर.आर.जोवल, रोहतक मंडल आयुक्त पंकज यादव व स्वास्थ्य विभाग के महानिदेशक डॉ. सतीश अग्रवाल बतौर विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उपायुक्त सोनल गोयल ने अतिथि गण का जिला में पहुंचने पर स्वागत किया।

पहले दिन ही हुई चार डायलिसिस
नागरिक अस्पताल में पीपीपी मोड के तहत मरीजों की सुविधा के लिए डायलिसिस सेंटर का उद्घाटन स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने किया। सेंटर के उद्घाटन के पहले ही दिन चार लोगों की डायलिसिस कराई गई। डायलिसिस कराने आए मरीजों के तीमारदारों ने कहा कि बहादुरगढ़ में डायलिसिस की सुविधा मिल जाने से अब उन्हें कहीं और भटकना नहीं पड़ेगा। पहले वह शहर के किसी प्राइवेट अस्पताल या दिल्ली के किसी प्राइवेट अस्पताल में डायलिसिस कराने जाते थे। तीमारदारों ने कहा कि जो लोग प्राइवेट अस्पताल में डायलिसिस नहीं करा सकते थे वह रोहतक पीजीआई चले जाते थे। लेकिन पीपीपी मोड के तहत अब बहादुरगढ़ में भी डायलिसिस की सुविधा मिलने से आसानी हो गई है।

इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के महानिदेशक डॉ.सतीश अग्रवाल, एसडीएम जगनिवास, सिविल सर्जन डॉ. रणदीप पूनिया, पीएमओ डॉ.जितेंद्र कादियान, डिप्टी सीएमओ डॉ. राकेश, डॉ. मनमोहन, डॉ. कुलदीप, डिप्टी एमएस डॉ. देवेंद्र मेघा, डॉ. अनिल अग्रवाल, डॉ. संजय, डॉ. अरूण शर्मा, डॉ. प्रशांत कौशिक, पीडब्ल्यूडी विभाग के एक्सईएन के.एस.पठानिया सहित भाजपा जिलाध्यक्ष बिजेंद्र दलाल, युद्धवीर भारद्वाज, विक्रम कादियान, धर्मवीर वर्मा, सुनीता चौहान, राजपाल शर्मा, दिनेश शेखावत मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed