फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   100 लीटर क्षमता वाले स्टील के 100 डस्टबिन खरीदेगी नप, टेंडर लगाए

100 लीटर क्षमता वाले स्टील के 100 डस्टबिन खरीदेगी नप, टेंडर लगाए

Fri, 23 Nov 2018 12:53 AM IST
Updated Fri, 23 Nov 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
100 लीटर क्षमता वाले स्टील के 100 डस्टबिन खरीदेगी नप, टेंडर लगाए

विज्ञापन
चरखी दादरी। शहर के बाजारों से डस्टबिनों की कमी जल्द दूर होने वाली है। इसके लिए नगर परिषद ने 100 स्टील के डस्टबिन खरीदने की प्लानिंग तैयार की है। एक डस्टबिन की क्षमता 100 लीटर होगी और आठ से दस दुकानों को डस्टबिन कवर करेगा। इसके लिए नगर परिषद ने टेंडर आमंत्रित किया है। यह नवंबर माह के अंत में ओपन होगा और इसके तुरंत बाद डस्टबिन खरीदे जाएंगे। नप सूत्रों की मानें तो दिसंबर माह के मध्य तक ये डस्टबिन बाजारों की सड़कों पर रख दिए जाएंगे। इसके अलावा दुकानदारों से भी इन्हें उपयोग में लाने और कूड़ा-कचरा सड़कों पर न फेंकने की अपील की जाएगी।
शहर के दुकानदार लंबे समय से डस्टबिनों की कमी झेल रहे हैं। बाजारों में डस्टबिन नहीं होने से सड़कों के किनारे डंपिंग बना रखे हैं। आलम यह है कि सुबह सफाई के बाद दोपहर तक डंपिंग प्वाइंटों पर कचरे का ढेर लग जाता है। हालांकि नप अधिकारी दो शिफ्टों में कूड़े का उठान भी करवाते हैं लेकिन इसके बावजूद बाजारों की सड़कों पर सफाई व्यवस्था कायम नहीं रह पा रही। इसे देखकर करीब डेढ़ माह से नगर परिषद ने नाइट स्वीपिंग अभियान भी शुरू कर रख है। इसके तहत सफाई कर्मचारी बाजार बंद होने के बाद सड़कों से कचरे का उठान भी करते हैं। शहर और सड़कों को स्वच्छ बनाने के लिए नगर परिषद को आमजन और दुकानदारों के सहयोग की सबसे अधिक जरूरत है। नप सूत्रों की मानें तो पहले भी बाजारों में डस्टबिन रखने की कवायद शुरू की गई थी लेकिन दुकानदार विरोध में उतर आए। उन्होंने अपनी दुकानों के आसपास डस्टबिन रखवाने से मना कर दिया था। इसे देखकर नगर परिषद ने 100 लीटर क्षमता वाले स्टील के डस्टबिन खरीदने की प्लानिंग तैयार की है।
विज्ञापन


हमने स्टील के डस्टबिन खरीदने के लिए टेंडर आमंत्रित कर रखे हैं। एक डस्टबिन की क्षमता करीब 100 लीटर होगी और इन्हें बाजारों में रखा जाएगा। दिसंबर के पहले सप्ताह तक डस्टबिन पहुंचने की उम्मीद है। दुकानदारों से अपील है कि शहर को स्वच्छ बनाने में वो नगर परिषद का सहयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरीकिशन शर्मा, एमई, नगर परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed