फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   विधायक गीता भुक्कल ने दिया समर्थन, रोडवेज कर्मियों ने किया प्रदर्शन

विधायक गीता भुक्कल ने दिया समर्थन, रोडवेज कर्मियों ने किया प्रदर्शन

Fri, 26 Oct 2018 02:24 AM IST
Updated Fri, 26 Oct 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
विधायक गीता भुक्कल ने दिया समर्थन, रोडवेज कर्मियों ने किया प्रदर्शन
कांग्रेसी विधायक गीता भुक्कल ने दिया रोडवेज की हड़ताल को समर्थन
विज्ञापन

झज्जर। हड़ताल पर गए रोडवेज कर्मी अब कदम वापस नहीं खींचना चाह रहे। हड़ताली कर्मचारियों को समर्थन देने के लिए वीरवार को विधायक गीता भुक्कल श्रीराम पार्क में पहुंची। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा ठीक नहीं है। कर्मचारी वेतन बढ़वाने के लिए नहीं बल्कि रोडवेज का निजीकरण होने से बचाने के लिए आंदोलनरत हैं। लेकिन सरकार अपने खास लोगों को लाभ पहुुंचाने के लिए रोडवेज का निजीकरण करने पर तुली हुई हैं। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की इस लड़ाई में उनकी पार्टी साथ है तथा पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा सीएम मनोहर लाल से इस बारे में मुलाकात भी कर चुके हैं।
545 कर्मचारी रहे हड़ताल पर
झज्जर डिपो के 545 कर्मचारी वीरवार को हड़ताल पर रहे। जिसमें 256 चालक, 205 परिचालक, 34 कर्मशाला स्टाफ, 49 मैनेजमेंट स्टाफ के कर्मचारी शामिल रहे। वहीं विभाग के द्वारा 111 होमगार्ड के जवानों तथा 109 ठेके पर लिए गए चालकों के सहारे विभाग के द्वारा झज्जर डिपो से 76 बसों का सफल संचालन किया गया।
विज्ञापन

कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन
वीरवार को टीचर एसोसिएशन और बिजली निगम कर्मियों ने सर्व कर्मचारी श्रीराम पार्क में पहुंचकर रोडवेज कर्मियों को अपना समर्थन दिया। दोपहर मेंरी संघ के बैनर तले कर्मचारी संगठनों ने श्रीराम पार्क से लघु सचिवालय तक प्रदर्शन भी किया। प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए रोडवेज कर्मचारी संगठन के सुरेश पलड़ा ने कहा कि सरकार उन्हें कमजोर करने का प्रयास कर रही है लेकिन सर्व कर्मचारी संघ व हरियाणा कर्मचारी संघ का भाईचारा इतना मजबूत है कि वो उन्हें तोड़ नहीं पाएंगे। उन्होंने कहा कि वे निजी बसों के परमिटों को रद्द करवाने के बाद ही दम लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
विभाग के द्वारा 111 होमगार्ड के जवानों तथा 109 ठेके पर लिए गए चालकों के सहारे विभाग के द्वारा झज्जर डिपो से 76 बसों का सफल संचालन किया गया।
एमएस खरब, जीएम, झज्जर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed