फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   17 लाख का गबन करने पर बौंदकलां महिला सरपंच निलंबित

17 लाख का गबन करने पर बौंदकलां महिला सरपंच निलंबित

Fri, 12 Oct 2018 01:17 AM IST
Updated Fri, 12 Oct 2018 01:17 AM IST
विज्ञापन
17 लाख का गबन करने पर बौंदकलां महिला सरपंच निलंबित
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चरखी दादरी। उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने गांव के विकास कार्यों में अनियमितता पाए जाने पर गांव बौंदकलां की महिला सरपंच को निलंबित कर दिया है। उपायुक्त ने इस संबंध में अतिरिक्त उपायुक्त मनोज कुमार को नियमित जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने यह भी आदेश दिए हैं कि पंचायत का रिकॉर्ड किसी बहुमत वाले पंच को दिया जाए।

इस साल जून माह में सीएम विंडो के माध्यम से गांव बौंदकलां की सरपंच के खिलाफ शिकायत दी गई थी। खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी ने इस शिकायत की जांच की और बिना किसी स्वीकृति व एस्टिमेट के गांव में सोलर लाइटें, डस्टबिन एवं वाटर कूलर लगवाने के मामले में गबन के आरोप को सही पाया। इसके अलावा जांच किए जाने पर मौके पर कम सामान पाया गया। इस विषय में जारी किए गए कारण बताओ नोटिस का जवाब संतोषजनक नहीं था। उपायुक्त ने अपने आदेश में कहा है कि खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी ने अपनी रिपोर्ट में 17 लाख से अधिक राशि का गबन माना है। हरियाणा पंचायती राज अधिनियम 1994 की धारा 51 के तहत उपायुक्त ने सरपंच को निलंबित कर दिया है। उन्होंने कहा है कि इस मामले की जांच अब अतिरिक्त उपायुक्त करेंगे। सरपंच ग्राम पंचायत का सारा रिकार्ड किसी बहुमत वाले पंच को सौंप दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed