{"_id":"5b0c64fb4f1c1bae6e8b5194","slug":"51527538939-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनक्रांति यात्रा से प्रदेश की राजनीति को नयी दिशा देने का काम करेगी: हुड्डा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनक्रांति यात्रा से प्रदेश की राजनीति को नयी दिशा देने का काम करेगी: हुड्डा
Updated Tue, 29 May 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
जन क्रांति यात्रा में शामिल होने का दिया निमंत्रण
झज्जर।
सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि समय आ गया है जब हमें प्रदेश को दोबारा भाईचारे और विकास के पथ पर लेकर आने का संकल्प लेना होगा। आज समाज का हर वर्ग भाजपा सरकार से निराश है खासकर किसान और युवा। वे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को 3 जून से शुरू हो रही भूपेंद्र सिंह हुड्डा की जन क्रांति यात्रा में शामिल होने का निमंत्रण देने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने जनक्रांति यात्रा की तैयारियों का जायजा भी लिया।
उन्होंने कहा कि अब तक हम सरकार को जगाने का काम कर रहे थे, अब भगाने का काम करेंगे क्योंकि ये सरकार कुंभकर्णी नींद में सोई हुई है। इसी उद्देश्य से भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में प्रदेश के एक छोर से दूसरे छोर तक जनक्रांति यात्रा निकाल भाजपा सरकार से उसके काम का हिसाब मांगा जायेगा और इस जनविरोधी सरकार के साथ आरपार की लड़ाई लड़ी जाएगी। कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान पूर्व शिक्षा मंत्री व झज्जर विधायक गीता भुक्कल, एडवोकेट राज सिंह जाखड़, नरेश हसनपुर, एडवोकेट विकास अहलावत, पूर्व विधायक नरेश शर्मा, यूथ कांग्रेस के जिला प्रधान दीपक धनखड़, नाहर सिंह यादव, भूदेव गुलिया, दिनेश यादव, रामनिवास गहलावत खानपुर खुर्द, राजेश दूधिया सिलानी सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
-जीएसटी ने तोड़ दी किसानों की कमर
उन्होंने भाजपा सरकार के केंद्रीय मंत्री के बयान को हकीकत खोलने वाला बताते हुए कहा कि लोग बिजली पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं के लिये तरस रहे हैं। किसान को ट्रैक्टर, खाद और कीटनाशक खरीद पर जीएसटी की मार झेलनी पड़ रही है। लगभग समाज का हर वर्ग सड़कों पर आंदोलन करने को मजबूर है और ऐसे में मुख्यमंत्री फन डे मना रहे हैं और लोगों को डंडे खाने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन
जाम में फंसे तो स्कूटी पर हुए सवार
कार्यकर्ता सम्मेलन के लिए जब दीपेंद्र हुड्डा बाईपास पर पहुंचे तो कार्यक्रम में पहुंचने वाली गाड़ियों की भीड़ की वजह से जाम में फंस गए। इसी बीच एक कार्यकर्ता ने उन्हें अपनी स्कूटी पर बैठने का न्यौता दिया तो वे तुरंत गाड़ी से उतरकर स्कूटी पर सवार हो गए। स्कूटी पर बैठकर सांसद कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे तो कार्यकर्ता हैरान रह गए। वहीं कार्यक्रम की वजह से दिन भर शहर में जाम के हालात बने रहे।
फोटो संख्या-3,4 व 5