{"_id":"5b0c640f4f1c1b9f6e8b5003","slug":"51527538703-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देश भक्ति से ओतप्रोत फिल्म परमाणु को देखने पंहुचे कृषि मंत्री धनखड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देश भक्ति से ओतप्रोत फिल्म परमाणु को देखने पंहुचे कृषि मंत्री धनखड़
Updated Tue, 29 May 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
परमाणु फिल्म देखने पहुंचे कृषि मंत्री धनखड़
झज्जर।
पोखरण-2 पर आधारित हिंदी फिल्म परमाणु को देखने के लिए प्रदेश के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सनसिटी स्थित सिनेमा च्वाइस थियेटर में सोमवार शाम को छह बजे फिल्म देखने पहुंचे। इस दौरान दर्शकों की मांग पर कृषि मंत्री ने सभी के साथ फोटो भी करवाया। जान अब्राहम, डायना और बोमन ईरानी द्वारा अभिनीत फिल्म परमाणु में दर्शाया गया है कि भारत की केंद्र में अटल बिहारी बाजपेयी सरकार ने मई 1998 में देश हित को सर्वोपरि माना और विपरीत परिस्थितियों में परमाणु परीक्षण किया।
देश की बहादुर सेना व वैज्ञानिकों के सर्वश्रेष्ठ तालमेल की कहानी सिल्वर स्क्रीन पर जैसे -जैसे आगे बढ़ती गई और सिनेमा हाल तालियों व भारत माता के जयकारों की गूंज बढ़ती गई। फिल्म दर्शक अजय विज ने कहा कि देश भक्ति का जज्बा पैदा करने के लिए हमें ऐसी फिल्मों की जरूरत है जिससे युवा पीढ़ी यह जान सके कि सेना और वैज्ञानिक देश के लिए किस तरह कुर्बानी देते हैं।
दर्शक बिजेंद्र ने कहा कि फिल्म देखने से पता चला कि अमेरिका सहित पूरी दुनियां देखती रह गई उनको पता भी नहीं चल सका और हमारी सेना और वैज्ञानिकों ने परमाणु परीक्षण कर अटल बिहारी सरकार का सपना साकार कर दिया। दर्शक सुभाष ने फिल्म ने कहा कि परमाणु फिल्म देखने बाद उनका ईरादा भी सेना में या फिर वैज्ञानिक बनकर देश सेवा करने का बन गया है।