{"_id":"5aaecb594f1c1ba4238b5f64","slug":"51521404761-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एग्री समिट का न्यौता देने पहुंचे धनखड़, किसान जुटाने के लिए हर रोज देंगे ट्रेक्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एग्री समिट का न्यौता देने पहुंचे धनखड़, किसान जुटाने के लिए हर रोज देंगे ट्रेक्टर
Updated Mon, 19 Mar 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झज्जर।
कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि तृतीय एग्री लीडरशिप समिट-2018 का रोहतक में 24-25-26 मार्च को आयोजन होगा। यह तीन दिन किसानों की आमदनी को दोगुना करने, हरियाणा के एग्री लीडर्स को पहचान देने, हरियाणा के ताजा कृषि उत्पादों को उपभोक्ताओं तक सीधे पहुंचाना, सूक्ष्म सिंचाई, जैविक खेती, दुग्ध उत्पादन में बढ़ोतरी तथा पैरी अर्बन खेती को बढ़ावा देने को समर्पित रहेंगे।
धनखड़ रविवार को संवाद भवन में कार्यकर्त्ताओं को न्योता देने के लिए पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल तीसरी एग्री लीडरशिप समिट 2018 का शुभारंभ 24 मार्च को करेंगे। केंद्रीय सड़क परिवहन, राजमार्ग एवं पोत परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री राधा मोहन सिंह, केंद्रीय इस्पात मंत्री बीरेंद्र सिंह, केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री पुरुषोत्तम रूपाला व गजेंद्र सिंह शेखावत सहित सात राज्यों के कृषि मंत्री समिट में किसानों को संबोधित करेंगे। हरियाणा के राज्यपाल प्रो. कप्तान सिंह सोलंकी, हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल आचार्य देवव्रत तथा बिहार के राज्यपाल सतपाल मलिक भी समिट में अपना संबोधन देंगे।
उनकी योजनाओं से सीख रहे हैं दूसरे राज्य
कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री ने कहा कि हरियाणा में भाजपा सरकार के साढ़े तीन वर्ष के कार्यकाल में अनेक उपलब्धियां ऐसी रही जिनका अनुकरण देश के दूसरे राज्यों ने किया। हरियाणा की तर्ज पर हिमाचल प्रदेश में भी अब ग्राम गौरव पट् लगाए जाएंगे। तीसरी एग्री लीडरशिप समिट के बारे में जानकारी देते हुए धनखड़ ने बताया कि पहला दिन बागवानी विषय, दूसरा दिन किसानों की आमदनी को दोगुना करने तथा तीसरा दिन दुग्ध उत्पादन विषय को समर्पित रहेगा। समिट में आने वाले किसानों को प्रतिदिन ट्रैक्टर, छोटा ट्रैक्टर और बुलेट बाइक ड्रॉ निकालकर दी जाएंगी।
विज्ञापन
ये रहे मौजूद
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष बिजेंद्र दलाल, जिप वाइस चेयरमैन योगेश सिलानी, पूर्व मंत्री कांता देवी, डा. धमेंद्र बबलू, आनंद सागर, सुनीता धनखड़, सुनिता चौहान, पवन छिल्लर, बिजेंद्र मांडोठी, सुरेंद्र छप्पार, परमजीत, नरेंद्र जाखड़, राय सिंह, तेजपाल लुहारी, कृष्ण कोट, कमलेश अत्री, प्रेम सुबाना, अनिल साहपुर, सुखबीर, दिनेश गोयल, सुषमा लांबा, रणबीर राठी, सतीश डीघल सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।