फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   नाइट डोमिनेशन: छह घंटे सड़कों पर डटी रही जिले की

नाइट डोमिनेशन: छह घंटे सड़कों पर डटी रही जिले की

Sat, 06 Jan 2018 01:05 AM IST
Updated Sat, 06 Jan 2018 01:05 AM IST
विज्ञापन
नाइट डोमिनेशन: छह घंटे सड़कों पर डटी रही जिले की
नाइट डोमिनेशन: पुलिस ने 468 वाहन जांचे
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी।
जिले में लॉ एंड ऑर्डर को कायम रखने के लिए वीरवार रात से शुक्रवार सुबह तक जिले की 80 फीसदी फोर्स सड़कों पर डटी रही। एसपी हिमांशु गर्ग के आदेशों पर पुलिस टीमों ने रात 10 से लेकर सुबह चार बजे तक 125 सार्वजनिक स्थानों की जांच की और इनमें होटल भी शामिल हैं। इस दौरान पुलिस टीमों ने जिले में करीब दो दर्जन स्थानों पर नाकाबंदी कर 468 वाहनों की भी जांच की। इसके अलावा सड़क पर घूमते मिले 49 व्यक्तियों के स्ट्रेंजर रोल भी काटे गए। पुलिस टीमों ने अलग-अलग स्थानों से नौ लोगों को काबू कर इनके पास से अवैध शराब भी बरामद की। आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत संबंधित थाने में मामला दर्ज कराया गया है। स्पेशल अभियान के दौरान पुलिस को दो लोग जुआं खेलते भी मिले और इनके खलाफ जुआं अधिनियम के तहत केस दर्ज पुलिस ने कर लिया है।
दादरी जिला पुलिस ने वीरवार रात नाइट डोमिनेशन अभियान चलाया। अभियान रात दस बजे शुरू हुआ। सुबह चार बजे तक जारी रहा। अभियान के दौरान पुलिस को छोटी और बड़ी सफलताएं हासिल हुई। अटेला के समीप पुलिस ने लूटी गई कार सहित तीन आरोपियों को काबू किया। इसके अलावा पुलिस ने रातभर में 468 वाहनों की जांच की। इस दौरान कागजातों में खामियां मिलने पर 15 वाहनों के चालान किए गए जबकि पांच वाहनों को इंपाउंड भी किया गया। पुलिस प्रवक्ता सुरेंद्र दांगी ने बताया कि पुलिस ने शक के आधार पर 49 लोगों से पूछताछ की और इसके बाद संबंधित क्षेत्र से इनकी वेरिफिकेशन की गई। पुलिस ने इन 49 लोगों के स्ट्रेंजर रोल भी काटे। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि रातभर गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम दबिश देती रही और नौ लोगों से 49 बोतले अवैध शराब भी बरामद की गई। इन सबके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामले दर्ज किए गए हैं। प्रवक्ता ने बताया कि रानीला-बांस निवासी सूरत सिंह से पुलिस ले 10 बोतल देशी शराब बरामद की। आरोपी की धरपकड़ की कार्रवाई अचीना ताल पुलिस चौकी टीम ने की। इसके अलावा पुलिस टीम ने गुप्त सूचना पाकर दो जुआरियों को भी दबोचा। पुलिस ने इनके कब्जे से तीन हजार की नकदी भी बरामद की। इसके अलावा एक व्यक्ति को पीडीपीपी एक्ट में गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन

वर्जन::
उच्चाधिकारियों के आदेशों पर जिला पुलिस ने नाइट डोमिनेशन अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस टीमों ने अवैध शराब रखने के आरोपियों सहित जुआरियों व लुटेरों को काबू किया। पुलिस ने रातभर करीब 125 सार्वजनिक स्थानों की जांच की। - हिमांशु गर्ग, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed