फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   राष्ट्रीय स्टेडियम मिलने पर खिलाड़ी देश को करेंगे गौरवान्वित

राष्ट्रीय स्टेडियम मिलने पर खिलाड़ी देश को करेंगे गौरवान्वित

Thu, 28 Dec 2017 10:46 PM IST
Updated Thu, 28 Dec 2017 10:46 PM IST
विज्ञापन
राष्ट्रीय स्टेडियम मिलने पर खिलाड़ी देश को करेंगे गौरवान्वित
राष्ट्रीय स्टेडियम मिलने पर खिलाड़ी देश को करेंगे गौरवान्वित
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी।
जिले में राष्ट्रीय स्तर का स्टेडियम बनाने की मांग को लेकर विभिन्न संगठनों के लोगों ने खिलाड़ियों का समर्थन किया है। संगठनों ने गांव समसपुर में बनाए जाने वाले स्टेडियम की संबद्धता साई से कराने की मांग है ताकि खिलाड़ियों को डाइट और खेल के सामान की सुविधा मिल सके। पदाधिकारियों का कहना है कि यहां बनने वाले स्टेडियम में सभी प्रकार के खेलों कुश्ती, फुटबाल, खो-खो, हॉकी आदि के मैदान राष्ट्रीय स्तर के बनाए जाने चाहिए। जिले ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी दिए हैं। इसलिए राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ियों के लिए राष्ट्रीय स्तर का स्टेडियम तो होना ही चाहिए।
सामाजिक संगठन भारत विकास परिषद के प्रांतीय संयोजक डॉ. एमके जैन का कहना है कि समसपुर में खेल स्टेडियम बनने से चरखी दादरी ही नहीं आसपास के जिलों के खिलाड़ियों को भी फायदा हो सकेगा। यहां राष्ट्रीय स्तर की खेल सुविधाएं मिल सकेंगी। राष्ट्रीय स्तर का स्टेडियम बनने से अंतरराष्ट्रीय राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी उभरकर आएंगे । प्रोफेसर डॉ. एमके जैन का कहना है कि राष्ट्रीय खेल स्टेडियम की संबद्धता भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) से होनी चाहिए। साई से संबद्धता होने पर खिलाड़ियों को बहुत सारी अतिरिक्त सुविधाएं भी मिल सकेंगी। खासकर हॉस्टल व डाइट जैसी सुविधाएं भी मिल सकेंगी।
विज्ञापन


खुशियों की दीवार संगठन अध्यक्ष संजय रामफल का कहना है कि गांव समसपुर में बहालगढ़ जैसा स्टेडियम बनाना चाहिए। यहां सभी प्रकार के खेलों के मैदान राष्ट्रीय स्तर के होने चाहिए। स्टेडियम में सभी प्रकार के खेलों की राष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं होनी चाहिए। खेल स्टेडियम में डाइट व खेल का सामान भी फ्री में मिलना चाहिए। सामाजिक संगठनों की मांग की है कि सरकार को इस पर जल्द ही विचार करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवा जाग्रति मंच अध्यक्ष संदीप फौगाट का कहना कि समसपुर में राष्ट्रीय स्तर का खेल स्टेडियम बनाए जाने से शहर व गांवों के खिलाड़ियों को फायदा पहुंचेगा। जिले में खेल मैदान राष्ट्रीय स्तर का बनना चाहिए ताकि खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं मिलें और विश्व स्तर पर चरखी दादरी का नाम रोशन कर सके। स्टेडियम की चरखी दादरी में काफी समय से जरूरत बनी रही है। सरकार को इसे राष्ट्रीय स्तर का बनाए जाने पर जल्द ही विचार करना चाहिए। इन सामाजिक संगठनों की आवाज सरकार को सुननी चाहिए।


भागवान आदिनाथ रानीला अतिशय जैन मंदिर समिति के सीनियर मेंबर डॉ. सुभाष जैन का कहना कि स्टेडियम में प्रत्येक खेल का मैदान राष्ट्रीय स्तर का बनना चाहिए। स्टेडियम की इस क्षेत्र को लंबे समय से जरूरत है। खेल स्टेडियम नहीं होने से युवा खिलाड़ियों को खेलों में आगे बढ़ने के अवसर नहीं मिल पाते। इस समय खिलाड़ियों को सभी सुविधाएं भी नहीं मिल पा रही हैं। समसपुर में मंजूर खेल स्टेडियम में आधुनिक स्तर की राष्ट्रीय खेल सुविधाएं मिलनी चाहिए। राष्ट्रीय स्तर का स्टेडियम होने के बाद ही खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर की खेल सुविधाएं मिलेंगी। राष्ट्रीय स्तर के बढ़िया कोच भी मिल सकेंगे। समसपुर स्टेडियम सोनीपत के बहालगढ़ जैैसा बनना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed