फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   पीपीटी में भिवानी और काव्य पाठ में रोहतक प्रथम

पीपीटी में भिवानी और काव्य पाठ में रोहतक प्रथम

Wed, 20 Dec 2017 01:33 AM IST
Updated Wed, 20 Dec 2017 01:33 AM IST
विज्ञापन
पीपीटी में भिवानी और काव्य पाठ में रोहतक प्रथम
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बहादुरगढ़।
वैश्य आर्य बीएड महिला कालेज में हुए इंटर कॉलेज प्रतियोगिता समारोह में विद्यार्थियों में भारी उत्साह रहा। कई जिलों के कॉलेजों से आए छात्र-छात्राओं ने कई प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। समारोह में हरियाणवी रिवाज की प्रस्तुतियां छाई रहीं।
विद्या की देवी मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर मुख्य अतिथि एसडीएम जगनिवास ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। बहादुरगढ़ शिक्षा सभा के चेयरमैन श्रीनिवास गुप्ता, वैश्य बीएड कॉलेज के प्रधान सत्यनारायण अग्रवाल, प्राचार्या डॉक्टर आशा शर्मा व बीएड कॉलेज के कोषाध्यक्ष शिवनारायण गुप्ता ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उपस्थिति को संबोधित करते हुए प्राचार्या डॉक्टर आशा ने कहा कि हमारी युवा पीढ़ी अपनी संस्कृति को भूलती जा रही है, और अपना कीमती समय कंप्यूटर, मोबाइल पर नष्ट कर देती है, जबकि इस तरह की प्रतियोगिताएं न सिर्फ युवाओं को अपनी संस्कृति से जोड़ें रखती हैं बल्कि उनमें कला विकसित करती हैं। इसलिए हर व्यक्ति को किसी न किसी रूप में किसी न किसी कला से जुड़े रहना चाहिए। कला हमें जिंदगी की दौड़ भाग से दूर कर सुकून भरा पल देती है।
विज्ञापन

श्रेष्ठ अध्यापक हैं महिलाएं
कॉलेज के प्रधान सत्यनारायण अग्रवाल ने कहा कि यह कार्यक्रम संस्कृति बचाओ अभियान की ओर एक पहल है। बहादुरगढ़ शिक्षा सभा के चेयरमैन श्रीनिवास गुप्ता ने प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कार्यक्रम के सफल आयोजन का श्रेय प्राचार्या डॉक्टर आशा शर्मा को दिया। मुख्य अतिथि एसडीएम जगनिवास ने कहा कि अध्यापक की समाज को बहुत जरूरत है, और अगर अध्यापक एक महिला हो तो समाज अवश्य सुधर जाएगा, क्योंकि महिला बहुत गंभीर होती है। वह संयम के साथ एक बालक के व्यक्तित्व को संभाल कर उन्हें भविष्य के लिए तैयार करती है। एएसपी लोकेंद्र व एडवोकेट सतीश छिकारा ने विजेताओं को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रीचुअल में रोहतक द्वितीय
हरियाणवी रीति रिवाज में वैश्य बीएड कॉलेज बहादुरगढ़ पहले, वैश्य कालेज रोहतक दूसरे और राव अभय सिंह कालेज रेवाड़ी तीसरे स्थान पर रहा। पोस्टर मेकिंग में पीडीएम कालेज व वैश्य बीएड कॉलेज बहादुरगढ़ पहले, गौड़ ब्राह्मण कॉलेज रोहतक दूसरे और रणजीत सिंह मेमोरियल कालेज छारा तीसरे स्थान पर रहा। पॉट डेकोरेशन में वैश्य बीएड कॉलेज बहादुरगढ़ पहले, राव अभय सिंह कालेज दूसरे और वैश्य कालेज रोहतक की छात्राएं तीसरे स्थान पर रही। पीपीटी में पंडित सीताराम कालेज भिवानी पहले, पीडीएम कालेज दूसरे और वैश्य बीएड कालेज बहादुरगढ़ तीसरे स्थान पर रहा।

कोलाज में पीडीएम आगे
बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट में वैश्य बीएड कॉलेज बहादुरगढ़ पहले, राव अभय सिंह कालेज रेवाड़ी दूसरे और वैश्य कालेज रोहतक और पंडित सीताराम कॉलेज तीसरे स्थान पर रहे। काव्य पाठ में वैश्य कॉलेज रोहतक पहले, एचआईटी दूसरे और पंडित सीताराम कालेज के प्रतिभागी तीसरे स्थान पर रहे। मिट्टी की कलाकृति बनाने में वैश्य बीएड कालेज बहादुरगढ़ पहले स्थान पर रहा। स्लोगन लेखन में वैश्य बीएड कॉलेज बहादुरगढ़ पहले, गंगा इंस्टिट्यूट दूसरे और रबिंद्र भारती कालेज तीसरा स्थान पर रहा। रंगोली में वैश्य बीएड कॉलेज बहादुरगढ़ पहले, रणजीत सिंह मेमोरियल कॉलेज दूसरे और राव अभय सिंह कॉलेज तीसरा स्थान पर रहा। कोलाज में पीडीएम पहले, वैश्य बीएड बहादुरगढ़ दूसरे और रबिंद्र भारती कालेज तीसरा स्थान पर रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed