फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   बुजुर्गों ने दिखाया युवाओं जैसा जोश

बुजुर्गों ने दिखाया युवाओं जैसा जोश

Mon, 27 Nov 2017 01:30 AM IST
Updated Mon, 27 Nov 2017 01:30 AM IST
विज्ञापन
बुजुर्गों ने दिखाया युवाओं जैसा जोश
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झज्जर।
इस समय सर्दी अपने पूरे यौवन पर है, लेकिन यह सर्दी बुजुर्गों के जोश को देखते हुए फीकी पड़ रही थी। वाक्या था बिरधाना स्थित सत्ते अखाड़ा में स्वतंत्रता सेनानी चौ. रणबीर सिंह हुड्डा के जन्मदिवस पर आयोजित बुजुर्गों की दौड़ का। दौड़ प्रतियोगिता को लेकर न सिर्फ झज्जर जिले से ही नहीं, बल्कि प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए बुजुर्गों के जोश को देखते हुए सभी दंग रह गए। बुजुर्गों की दौड़ को देखने के लिए गांव व आसपास क्षेत्रों के खेल प्रेमी आयोजन स्थल पर पहुंचे और हर कोई इस दौड़ को लेकर उत्साहित नजर आ रहा था। दौड़ प्रतियोगिता में भाग लेने वाले बुजुर्गों का जोश व उत्साह भी देखते ही बनता था। हर प्रतिभागी अपने-अपने तरीके से दौड़ शुरू होने से पहले व्यायाम व कसरत करता नजर आ रहा था। अखाड़ा संचालक सतपाल पहलवान द्वारा स्वतंत्रता सेनानी चौ. रणबीर सिंह हुड्डा के जन्मदिवस पर आयोजित बुजुर्गों की दौड़ प्रतियोगिता आयोजित करवाई गई, जिसमें क्षेत्र ही नहीं अन्य जिलों के कोने-कोने से बुजुर्गों ने शिरकत की। 60 से 70 वर्ष आयु वर्ग के बुजुर्गों के लिए करवाई गई दौड़ प्रतियोगिता में चरखी दादरी जिले के गांव बाढड़ा निवासी बुजुर्ग खिलाड़ी रामकिशन शर्मा ने प्रथम स्थान हासिल किया। जबकि रेवाड़ी जिले के प्यारे लाल ने द्वितीय व गोयला कलां के हवा सिंह ने तृतीय स्थान हासिल किया।

खिलाड़ियों को ईनाम और जरूरतमंदों को बांटे कंबल
अखाड़ा संचालक सतपाल ने चौ. रणबीर हुड्डा के जन्मदिवस पर आयोजित दौड़ प्रतियोगिता में न सिर्फ विजेताओं को ईनामी राशि प्रदान की, जबकि दौड़ के प्रत्येक प्रतिभागी को भी जमकर ईनाम बांटे। इतना ही नहीं उन्होंने इस अवसर पर जरूरतमंदों को कंबल भी वितरित किए गए। वहीं प्रसाद वितरण के बाद कार्यक्रम का समापन किया गया। इस अवसर पर मास्टर रामफल दहिया, धूप सिंह, रामकिशन चोटीवाला, जय सिंह, जिले सिंह, शोरण, हवा सिंह, होशियार नंबरदार, राज नंबरदार, मंदीप ठेकेदार, मंजीत दहिया सहित अनेक खेल प्रेमी मौजूद रहे।
विज्ञापन



बुजुर्गों ने दिखाया युवाओं जैसा जोश, रामकिशन शर्मा, प्यारे लाल व हवा सिंह पड़े सब पर भारी
- क्षेत्र ही नहीं अन्य जिलों के बुजुर्गों ने भी लिया दौड़ प्रतियोगिता में हिस्सा
फोटो संख्या-1 व 2
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed