फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   किसान-मजदूर के हक की खातिर लड़ेंगे हर लड़ाई: दीपेंद्र

किसान-मजदूर के हक की खातिर लड़ेंगे हर लड़ाई: दीपेंद्र

Fri, 15 Sep 2017 01:00 AM IST
Updated Fri, 15 Sep 2017 01:00 AM IST
विज्ञापन
किसान-मजदूर के हक की खातिर लड़ेंगे हर लड़ाई: दीपेंद्र
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झज्जर।
किसान और मजदूर के हक की खातिर कांग्रेस पार्टी हर लड़ाई को लड़ेगी। किसान पंचायत के जवाब में किसान जमावड़ा रैली की बजाए अगर कर्ज माफी की घोषणा करती तो कुछ किसान-मजदूर का भला होता। यह बात सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने भानीराम प्रजापति समाज धर्मशाला में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही।
उन्होंने कहा कि किसान मजदूर वर्ग के लिए भाजपा को कोई नीति नहीं है। किसान पंचायतों को सफलता देखकर भाजपा सरकार घबरा गई है और इसी घबराहट में सरकार ने तीन मंत्रियों को किसान जमावड़ा रैलियां करने में लगा दिया है। इन रैलियों का हाल ये कि किसान नहीं पहुंच रहे। हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के द्वारा 18 सितंबर को दादरी में आयोजित रैली के दौरान मकड़ानी के किसानों का जमीन नीलामी का मुददा उठाया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा ने जमीन नीलामी के काले कानून को 2006 में खत्म कर दिया था तो आखिर बैंक ने किस प्रकार से नोटिस जारी कर दिए। हुड्डा ने कहा कि जमीन नीलामी पर भले ही कुछ दिन के लिए रोक लगा दी गई है लेकिन सरकार ने बैंक के हाथों उन 8 किसानों के आत्मसम्मान को नीलाम किया है। जिसका खामियाजा भाजपा को जरूर भुगतना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


- धर्मशाला निर्माण के लिए दिया सहयोग
छावनी मोहल्ला स्थित प्रजापति धर्मशाला के अधूरे पड़े निर्माण कार्य को पूरा करवाने के लिए सांसद ने अपने कोर्ट से सहयोग से घोषणा की। उन्होंने कहा कि समाज की धर्मशाला के लिए पूर्व में भी मदद की गई थी और जरूरत पड़ी तो भविष्य में भी वे इसके लिए तैैयार रहेंगे। इस दौरान समाज के हरद्वारी लाल ने सांसद को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया और धर्मशाला प्रधान रामकिशन ने स्मृति चिन्ह भेंट किया। सांसद ने धनीरवास गांव में आयोजित रक्तदान शिविर में भी शिरकत की।

इस मौके पर साथ झज्जर शहर विधायक गीता भुक्कल, एडवोकेट राजसिंह जाखड़, एडवोकेट विकास अहलावत, नरेश हसनपुर, सुनील जाखड़, यूथ कांग्रेस नेता दीपक धनखड़, सुनील कोंट सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed