{"_id":"6196a422d558c81f0b211102","slug":"50-lakh-extortion-sought-from-property-dealer-case-registered-jhjhar-news-rtk6302471194","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रॉपर्टी डीलर से 50 लाख की रंगदारी व प्लाट नाम कराने की दी धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रॉपर्टी डीलर से 50 लाख की रंगदारी व प्लाट नाम कराने की दी धमकी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेरी। थाना दुजाना के अंतर्गत आने वाले गांव जौंधी में एक प्रॉपर्टी डीलर से 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। साथ ही भूखंड का एक प्लॉट न देने पर जान की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है। पुलिस ने इस संबंध में युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में गांव जौंधी निवासी सतपाल पुत्र धर्मबीर ने बताया कि वह प्रॉपर्टी डीलर का काम करते हैं। वह शाम को जब घर आये तो उनकी बेटी ने एक फोन पर बात करने के लिए कहा। उसे तीन युवक नंबर देकर गए थे। जब उन्होंने उस नंबर पर कॉल किया तो गांव जोंधी निवासी बलजीत उर्फ बच्ची ने फोन उठाया और कहा कि 50 पेटी और एक प्लाट बाईपास पर मुझे चाहिए, नहीं देने पर जान से हाथ धोना पड़ सकता है।
दुजाना थाना प्रभारी शेर सिंह ने बताया कि गांव जौंधी में प्रॉपर्टी डीलर से 50 लाख की रंगदारी व प्लाट नाम कराने की धमकी की शिकायत मिली है। सतपाल की शिकायत पर गांव जौंधी निवासी बलजीत के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।