फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   50 bed hospital will be built in Badli

Jhajjar-Bahadurgarh News: बादली में बनेगा 50 बेड का अस्पताल

Tue, 18 Jun 2024 04:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Tue, 18 Jun 2024 04:26 AM IST
विज्ञापन
50 bed hospital will be built in Badli
बादली। सीएचसी बादली को अपग्रेड करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। हरियाणा सरकार ने पंचायत विभाग से बादली में 50 बेड का अस्पताल बनाने के लिए जगह तलाशने को कहा है।
विज्ञापन

इसके लिए विभाग कार्रवाई में जुट गया है। पंचायत विभाग की ओर से जगह दी जाती है तो बादली में अब 4 एकड़ में अस्पताल बनाया जाएगा जिसका लाभ बादली कस्बा सहित क्षेत्र के 41 गांवों के करीब डेढ लाख लोगों को होगा।
विज्ञापन

पंचायत विभाग ने बादली मेंं जमीन की तलाश शुरू कर दी है। प्राथमिकता पंचायती जमीन की है। लेकिन पंचायत की जमीन गांव से दूर होने के चलते कुछ बाधाएं आ रही हैं। इसके लिए पंचायत विभाग ने रिलायंस एमईटी की गांव से सटी जमीन से बदला करने की प्रक्रिया पर विचार शुरू किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभाग के अधिकारियों ने ग्रामीणों की राय भी ली है। गांव में अस्पताल बनाया जाता है तो हाल में सीएचसी के अधीन आने वाले 41 गांवों को लाभ होगा। इनमें करीब ड़ेढ से दो लाख की आबादी है।
इसके अतिरिक्त सैकड़ों की संख्या में ईंट भट्ठा श्रमिकों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकेंगी। अस्पताल में चिकित्सकों के लिए भवन बनाने की योजना भी है जिससे चिकित्सकों को लाभ होगा जबकि स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ आमजन ले सकेगा।

अभी तक सीएचसी में 10 बैड की सुविधा है लेकिन अस्पताल के विस्तार के लिए जमीन की जरूरत है और सीएचसी के आसपापास पंचायती जमीन नहीं है इसलिए यदि चार एकड जमीन कहीं और मिल जाती है तो वहां पर यह अस्पताल बना दिया जाएगा। इसके बाद लोगों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed