फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   5.25 lakh looted in Haryana Jhajjar

Haryana Crime: स्कूटी सवार बदमाशों ने कनपटी पर लगाई पिस्टल, लूटा 5.25 लाख कैश, जानें पूरा मामला

Thu, 16 Oct 2025 10:58 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी झज्जर
संवाद न्यूज एजेंसी झज्जर Published by: शाहिल शर्मा Updated Thu, 16 Oct 2025 10:58 PM IST
सार

बादली-बहादुरगढ़ रोड पर गेट टावर के पास देर रात स्कूटी सवार तीन लुटेरों ने पिस्तौल के बल पर कार सवार पवन से 5.25 लाख रुपये लूट लिए और फरार हो गए।

विज्ञापन
5.25 lakh looted in Haryana Jhajjar
Crime demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बादली-बहादुरगढ़ रोड पर गेट टावर के पास देर रात स्कूटी सवार तीन लुटेरों ने पिस्तौल के बल पर कार सवार पवन से 5.25 लाख रुपये लूट लिए और फरार हो गए। कबलाना निवासी पवन की शिकायत पर थाना सिविल लाइन पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ लूट व हथियारों की धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही हैं। कबलाना निवासी पवन  ने बताया कि वह निजी कंपनी में नौकरी करता है। उसका बड़ा भाई योगेश उर्फ भोलू झज्जर शहर के शराब ठेके के लिए विजयपाल, विकास व अजय के साथ साझेदार है। 

विज्ञापन


15 अक्तूबर की रात पवन घर पर था, तभी योगेश का फोन आया। भाई ने कहा कोसली व नीलकंठ ठेकों का कैश लेकर आ जाओ। पवन ने कोसली रोड ठेके से 4.25 लाख व नीलकंठ ठेके से एक लाख रुपये लिए और कंडक्टर साइड सीट पर रखे। वह अपनी कार से कबलाना लौट रहा था। रात करीब 11 बजे ग्रीन फील्ड स्कूल के पास बादली-बहादुरगढ़ रोड पर गेट टावर के पास पहुंचा तो स्कूटी सवार तीन युवकों ने कार रुकवा ली। 
विज्ञापन


पवन ने शीशा नीचे किया तो एक लुटेरे ने कान के पास पिस्तौल तान दी और चिल्लाया गाड़ी रोको। पवन ने ब्रेक मार दी। दूसरे लुटेरे ने दूसरी तरफ की खिड़की खोलने की कोशिश की, लेकिन वह जाम थी। पिस्तौलधारी ने कनपटी पर हथियार सटा कर धमकाया 'खिड़की खोल, वरना गोली मार दूंगा' डरकर पवन ने कार अनलॉक कर दी। लुटेरों ने कंडक्टर साइड से सारा कैश लूट लिया और स्कूटी पर बादली रोड की ओर फरार हो गए। पवन ने डायल 112 पर कॉल कर मामले की शिकायत की। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed