फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   49 found corona infected, 18 people admitted in hospitals

49 मिले कोरोना संक्रमित, 18 लोग अस्पतालों में भर्ती

Tue, 22 Feb 2022 01:56 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 22 Feb 2022 01:56 AM IST
विज्ञापन
49 found corona infected, 18 people admitted in hospitals
झज्जर। कोरोना संक्रमण निरंतर कम हो रहा है। हालांकि इस बार करीब 95 फीसदी संक्रमितों को होम आइसोलेशन में रखा जा रहा है। सोमवार को 49 कोरोना संक्रतिम मिले हैं। इनमें से एक मरीज को सरकारी व एक को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल 18 मरीज अब भी अस्पताल में भर्ती हैं। 37 मरीजों का होम आइसोलेशन में इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन

सिविल सर्जन डॉ. संजय दहिया ने बताया कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से होम आइसोलेशन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। जारी निर्देश में बताया गया है कि कि जांच की रिपोर्ट निगेटिव आने पर 7 दिन तक मरीज खुद क्वारंटीन कर अपनी देखभाल करे। उन्होंने कहा कि मामूली बुखार, खांसी या कमजोरी महसूस होने को हल्के लक्षण की श्रेणी में रखा गया है। ऐसे मरीज डॉक्टर से परामर्श कर उपचार करा सकते हैं। जारी निर्देश के अनुसार यदि एंटीजन या आरटीपीसीआर रिपोर्ट पॉजिटिव है, लेकिन मरीज का ऑक्सीजन स्तर 93 प्रतिशत से अधिक है या फिर मरीज को बुखार नहीं है या सांस की तकलीफ नहीं है तो होम आइसोलेशन में रह सकता है। मरीज के साथ परिवार को भी आइसोलेट होना चाहिए। मरीज डॉक्टर की सलाह के बिना कोई दवा न ले। यदि मरीज को 100 डिग्री बुखार, सांस लेने में कठिनाई, ऑक्सीजन स्तर गिरना, सीने में दर्द और थकान महसूस होने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। मरीज होम सात दिन पूरे होने पर आइसोलेशन खत्म कर सकता है। पिछले तीन दिनों से उसे बुखार नहीं है। हालांकि इसके बाद भी मरीज को मास्क पहनना जरूरी है। होम आइसोलेशन की अवधि समाप्त होने के बाद दोबारा परीक्षण की आवश्यकता नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed