फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   44 vehicles deployed in the city to monitor suspects

Jhajjar-Bahadurgarh News: संदिग्धों पर निगरानी के लिए शहर में उतारे 44 वाहन

Tue, 06 Aug 2024 06:28 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Tue, 06 Aug 2024 06:28 AM IST
विज्ञापन
44 vehicles deployed in the city to monitor suspects
झज्जर क्षेत्र के गांव में राजकीय विद्यालय से विद्या​र्थियों को घर छोड़ने जाते हुए रोडवेज बस।
झज्जर। शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में आपराधिक एवं संदिग्ध गतिविधियों की रोकथाम व संदिग्ध वाहनों पर नजर रखने के झज्जर जोन में थाना स्तर पर 6 पीसीआर गाड़ियां, 13 एमरजेंसी रिस्पांस व्हीकल, 25 राइडर व दो स्कूटी की तैनाती की गई है।
विज्ञापन

पुलिस उपायुक्त लोगेश कुमार ने कहा कि पीसीआर, राइडर व डायल 112 को आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम के अनेक आवश्यक उपकरणों से लैस किया गया है, जिसमें वायरलैस, सायरन व नीली बत्ती आदि उपकरण लगाए गए हैं। पीसीआर व ईआरवी पर तैनात पुलिस जवानों को ड्यूटी के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर उचित इनाम देकर सम्मानित किया जाएगा, यदि लापरवाही की गई तो उन जवानों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन

पीसीआर व ईआरवी की सरप्राइज चेकिंग की जाएगी सुरक्षा के मद्देनजर दुर्गा शक्ति की एक अर्टिगा व दो स्कूटी राइडर तैनात की गई है। विशेष रूप से आवश्यक साजो सामान से सुसज्जित पीसीआर, राइडर, डायल 112 व अन्य वाहनों पर तैनात जवानों को पुलिस उपायुक्त ने ड्यूटी संबंधी आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि हमारा मुख्य उद्देश्य हर व्यक्ति को त्वरित मदद पहुंचाने के साथ-साथ घायलों का जीवन बचाना है। इसके लिए वाहनों के साथ उपकरण दिए गए हैं ताकि उनका आपातकालीन समय में प्रयोग किया जा सके। सभी जवान अपनी ड्यूटी को पूरी निष्ठा एवं सतर्कता के साथ करेंगे। सभी पीसीआर, राइडर व ईआरवी के लिए अलग-अलग रजिस्टकर उसमें प्रत्येक गतिविधि का इंद्राज करें। चेकिंग के दौरान ब्लैक फिल्म लगी गाड़ियों, बिना नंबरप्लेट, हेलमेट, सीट बैल्ट, बुलेट पटाखा मोटरसाइकिल तथा अधिक ध्वनि उत्पन्न करने वाले वाहनों के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही करेंगे। पीसीआर व ईआरवी की सरप्राइज चेकिंग की जाएगी। सभी जवान अपने निर्धारित एरिया में पूरी चौकसी के साथ गश्त करते रहेंगे। पीसीआर व डायल 112 पर तैनात जवान 12 घंटे की शिफ्ट में ड्यूटी पर पूरी सतर्कता के साथ तैनात रहेंगे।

झज्जर क्षेत्र के गांव में राजकीय विद्यालय  से विद्यार्थियों को घर छोड़ने जाते हुए  रोडवेज बस।

झज्जर क्षेत्र के गांव में राजकीय विद्यालय से विद्यार्थियों को घर छोड़ने जाते हुए रोडवेज बस।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed