फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   43 students, 243 new corona including 19 prisoners found infected

43 विद्यार्थी, 19 कैदी सहित 243 नए कोरोना संक्रमित मिले

Thu, 29 Apr 2021 01:13 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 29 Apr 2021 01:13 AM IST
विज्ञापन
43 students, 243 new corona including 19 prisoners found infected
झज्जर। कोरोना संक्रमण ने एक बार फिर से जिला कारागर में दस्तक दी है। बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जारी की गई सूची के अनुसार दुलीना जेल में 19 कैदी व बंदी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इन में पांच को झज्जर के सामान्य अस्पताल में भर्ती किया गया है, जबकि 14 को रेवाड़ी की जिला जेल में आइसोलेशन पर रखा गया है, यहां कैदी व बंदियों के लिए आइसोलेशन सेंटर बनाया गया है। इतना ही नहीं लोहारी गांव के एक निजी वेयर हाउस में भी 11 श्रमिक कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। जबकि जिले में 43 विद्यार्थी व एक चिकित्सक भी कोरोना संक्रमित मिले हैं। अब तक 9353 कोरोना के मरीज मिले हैं। उनमें से 8044 मरीज ठीक हो चुके हैं। बुधवार को कोरोना के 243 नए केस मिले हैं। वहीं बुधवार को 235 मरीज को डिस्चार्ज किया गया है। जिले अब तक 1201 सक्रिय केस हैं। इनमें से 95 को अस्पतालों में भर्ती कराया गया है और 1106 मरीज होम आइसोलेशन में हैं।
विज्ञापन

5.5 एमटी ऑक्सीजन की हो रही आपूर्ति
जिले में सरकार की ओर से 5.5 मीट्रिक टन ऑक्सीजन की आपूर्ति प्रतिदिन की जा रही है। प्रतिदिन जिले में 550 सिलिंडर कोविड संक्रमित व्यक्तियों के लिए चिह्नित 17 अस्पताल में उपलब्ध कराए जा रहे हैं। साथ ही किसी भी रूप से ऑक्सीजन आपूर्ति बाधित न हो इसके लिए प्रशासनिक स्तर पर गठित टीमों की ओर से निरंतर अस्पताल प्रबंधन के साथ व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया जा रहा है।
विज्ञापन

1,34,183 लोगों का हुआ टीकाकरण
स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जिले के सभी सरकारी अस्पतालों में मुफ्त टीकाकरण किया जा रहा है। अब तक जिले में स्वास्थ्यकर्मियों, फ्रंटलाईन वर्कर्स, वरिष्ठ नागरिक एवं 45 वर्ष से अधिक आयु के कुल 1,34,183 लोगों का टीकाकरण हो चुका है।पहली मई से 18 वर्ष से अधिक आयु के लोगों का टीकाकरण योजनाबद्ध तरीके से शुरू कर दिया जायेगा। 18 वर्ष से 44 वर्ष तक की आयु के लोगों को कोरोना का टीका मुफ्त लगेगा। कोरोना वैक्सीनेशन के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया बुधवार से शुरू हो गई है, रजिस्ट्रेशन करवाने के लिए 18 वर्ष और उससे अधिक उम्र के व्यक्ति अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोविड हेल्पलाइन
झज्जर जिला मुख्यालय पर स्वास्थ्य विभाग की मेडिकल सेवा के लिए कंट्रोल रूम सिविल सर्जन कार्यालय परिसर सेक्टर 6 में बनाया गया और हेल्पलाइन नबंर 01251-297193 व 297393 जारी किया गया है। साथ ही सरकार की ओर से दिए गए हेल्पलाइन नंबर 1075 पर संपर्क कर कोरोना से बचाव संबंधित जानकारी व कोरोना संक्रमित व्यक्ति स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाने बारे चिकित्सीय जानकारी 24 घंटे सातों दिन प्रभावी रूप से दी जा रही है।

जिले में जिस तेजी से कोरोना संक्रमित मिल रहे हैं, उस गति से लोग ठीक भी हो रहे हैं। निरंतर बढ़ते मामलों को देखते हुए लोगों को और अधिक सावधानी बरतनी होगी। जहां तक संभाव हो लोग घरों से बाहर न निकलें। अपने आप को सुरक्षित रखने के साथ-साथ दूसरों को भी सुरक्षित रखें।
- डॉ. संजय दहिया, सीएमओ, झज्जर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed