{"_id":"5f8b4a778ebc3e9bce6140a8","slug":"43-new-corona-cases-came-in-the-district-32-were-healthy-bahadurgarh-news-rtk578856466","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में कोरोना के 43 नए केस आए तो 32 हुए ठीक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में कोरोना के 43 नए केस आए तो 32 हुए ठीक
विज्ञापन
बहादुरगढ़। जिले में शनिवार को संक्रमित होने वालों की संख्या स्वस्थ होने वालों से ज्यादा रही। 43 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई, जबकि पहले से संक्रमित 32 लोगों को डिस्चार्ज किया गया। इस तरह जिले में एक्टिव केस 231 हो गए। सिविल सर्जन डॉ. संजय दहिया के अनुसार झज्जर में कन्फर्म केस 3012 हो गए हैं और इनमें से 2749 डिस्चार्ज हो चुके हैं। अब तक 32 लोगों की मौत हो चुकी है। शनिवार को सैंपल पॉजिटिविटी रेट 2.8 फीसदी और रिकवरी रेट 91.2 फीसदी रहा। जिले में टेस्टिंग रेशो 9723 व्यक्ति प्रति लाख रिकार्ड किया गया।
यहां मिले संक्रमित
शनिवार को जिले में कोरोना संक्रमित मिले लोगों में जटवाड़ा मोहल्ला, सेक्टर-6 बहादुरगढ़, पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस झज्जर शहर, शेखुपुर जट्ट, वेदांत नगर, गली नंबर 3 राम नगर, टीचर कॉलोनी, एचएनजी कॉलोनी बहादुरगढ़, माडल टाउन, शंकर गार्डन लाइनपार, छोटूराम पार्क, महावीर पार्क, भगत सिंह कॉलोनी गली नंबर 11 बहादुरगढ़, खेड़ी कुई, झज्जर, देव नगर झज्जर, पालिका कॉलोनी बहादुरगढ़, लोहट, सैनीपुरा बहादुरगढ़, बुपनियां, नेताजी नगर, लाइन पार, शास्त्री नगर, हनुमान कॉलोनी डीघल, बराही, पाना गुगनान, बहराणा, छोछी, चुलियान पाना बेरी, विकास नगर लाइनपार बहादुरगढ़, धर्मबीर वाली गली ढाकला, बामनोली, खोतीवास, श्यामजी कांपलेक्स बहादुरगढ़ शामिल हैं।
जिले में जांच के लिए शनिवार तक कुल 107018 सैंपल लिए गए। 101560 सैंपल की निगेटिव आई। 3012 संक्रमित झज्जर जिले के निवासी हैं। फिलहाल 3042 सैंपलों की रिपोर्ट आनी बाकी है। 1187 को अस्पतालों में आइसोलेट किया गया और 1825 को उनके घरों में ही रखा गया। फिलहाल 231 केस एक्टिव हैं और 2749 को स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज किया जा चुका है। सीएमओ की रिपोर्ट के मुताबिक, फिलहाल 85 लोग अस्पतालों में आइसोलेट हैं और 146 को घरों में ही आइसोलेट किया गया है। जिले में 1666 कंटेनमेंट जोन बनाए गए। जिनमें से 475 जोन फिलहाल एक्टिव हैं और 1191 को डीकन्टेन किया जा चुका है। शहरी क्षेत्र में 227 और ग्रामीण क्षेत्र में 248 कंटेनमेंट जोन हैं।