फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   चुनाव प्रशिक्षण में गैर हाजिर 247 कर्मियों के खिलाफ दर्ज होगी एफआईआर : डीसी

चुनाव प्रशिक्षण में गैर हाजिर 247 कर्मियों के खिलाफ दर्ज होगी एफआईआर : डीसी

Tue, 07 May 2019 02:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 07 May 2019 02:15 AM IST
विज्ञापन
चुनाव प्रशिक्षण में गैर हाजिर 247 कर्मियों के खिलाफ दर्ज होगी एफआईआर : डीसी
झज्जर। जिला निर्वाचन अधिकारी संजय जून ने सोमवार देर शाम सहायक निर्वाचन अधिकारियों के साथ लोक सभा चुनाव की तैयारियों को लेकर समीक्षा की। समीक्षा बैठक में एआरओ ने बताया कि झज्जर, बहादुरगढ़ और बेरी विधानसभा क्षेत्र की पोलिंग पार्टियों का प्रशिक्षण पूरा हो गया है। बादली विधानसभा क्षेत्र के लिए मंगलवार को पोलिंग पार्टियों के प्रशिक्षण का कार्य पूरा हो जाएगा। उपायुक्त ने सभी एआरओ को चुनावी प्रशिक्षण में गैर हाजिर रहे पोलिंग पार्टियों के 247 अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाकर कार्रवाई अमल में लाने के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि चुनावी ड्यूटी में गैर हाजिरी को नियमानुसार पूरी सख्ती से निपटा जाएगा। प्रशिक्षण की समीक्षा बैठक में एडीसी एवं एआरओ बादली सुशील सारवान ने बताया कि बादली विधानसभा क्षेत्र के लिए सोमवार व मंगलवार प्रशिक्षण के लिए रखा गया था।
विज्ञापन


इस तरह गायब रहे अधिकारी
सोमवार को पहले दिन 45 पोलिंग पार्टियों के अधिकारी व कर्मचारी नहीं पहुंचे, एआरओ एवं एसडीएम बेरी डॉ. राहुल नरवाल ने बताया कि बेरी विधानसभा के लिए प्रशिक्षण का कार्य पूरा हो गया है। प्रशिक्षण में 40 पोलिंग पार्टियों के अधिकारी व कर्मचारी गैर हाजिर रहे। एआरओ एवं एसडीएम बहादुरगढ़ ने बताया कि बहादुरगढ़ विधानसभा क्षेत्र में 83 पोलिंग पार्टियों के अधिकारी व कर्मचारी गैर हाजिर मिले। एआरओ एवं एसडीएम झज्जर शिखा ने बताया कि झज्जर विधानसभा क्षेत्र में प्रशिक्षण के दौरान 79 अधिकारी व कर्मचारी गैर हाजिर मिले।
विज्ञापन


आज दोपहर एक बजे तक नहीं आए तो होगी गिरफ्तारी
जिला निर्वाचन अधिकारी संजय जून ने सभी गैर हाजिर कर्मियों के लिए मंगलवार को दोपहर बाद डेढ़ बजे से प्रशिक्षण का एक अवसर देने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि मंगलवार दोपहर एक बजे तक गैर हाजिर कर्मी उपस्थित न होने पर पुलिस पार्टियों को गिरफ्तारी के लिए रवाना किया जाएगा। गैर हाजिर कर्मियों पर नियमानुसार कार्रवाई होगी। गैर हाजिर अधिकारी व कर्मचारी मंगलवार दोपहर एक बजे तक नेहरू कॉलेज पहुंचकर पुलिस की गिरफ्तारी से बच सकते हैं। बैठक में एडीसी सुशील सारवान, एसडीएम बेरी डॉ. राहुल नरवाल, एसडीएम बहादुरगढ़ तरुण कुमार पावरिया, एसडीएम झज्जर शिखा, सीटीएम अश्वनी कुमार, डीआईओ अमित बंसल, डीआईपीआरओ सतीश कुमार, निर्वाचन नायब तहसीलदार रामकुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed