{"_id":"5ccf3a76bdec2207382f9861","slug":"41557084790-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुआवजे पर 10 तक नहीं बनी बात तो गुरुग्राम माइनर करेंगे बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुआवजे पर 10 तक नहीं बनी बात तो गुरुग्राम माइनर करेंगे बंद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहादुरगढ़। शॉर्ट सर्किट से जली गेहूं की फसलों के नुकसान की भरपाई के लिए उचित मुआवजा दिलाने की मांग को लेकर रविवार को मांडोठी में महापंचायत हुई। महापंचायत में मौजूद कई गांवों व खापों के प्रधानों एवं किसानों ने आरपार की लड़ाई का बिगुल बजा दिया। महापंचायत ने सरकार को 10 मई तक का समय दिया गया है। ये चेतावनी भी जारी की है कि यदि इस समयावधि में मांग पूरी नहीं होती है तो किसान गुरुग्राम माइनर का पानी रोकेंगे और जो हमारा साथ नहीं देगा चुनाव में हम उसका साथ नहीं देंगे। उचित मुआवजे की मांग को लेकर पिछले तीन दिनों से मांडोठी में किसानों का धरना जारी है। इस मांग को पुरजोर तरीके से उठाने के लिए रविवार को गांवों, सामाजिक संगठनों व खापों की महापंचायत बुलाई गई। दलाल खाप 84 के प्रधान चौ. भूप सिंह के अध्यक्षता में हुई महापंचायत में काफी संख्या में क्षेत्र की खापों व सामाजिक संगठनों ने हिस्सा लिया। महापंचायत का मंच संचालन कैप्टन मान सिंह दलाल ने किया। आंदोलन का नेतृत्व कर रहे रमेश दलाल ने कहा कि महापंचायत ने किसानों के साथ हो रहे अन्याय के विरोध में आरपार की लड़ाई लड़ने का फैसला ले लिया है। महापंचायत में तैयार किए गए प्रस्ताव को चौ. भूप सिंह की अनुमति से लोगों के बीच रखा गया, जिसका पंचायत में उपस्थित सभी लोगों ने समर्थन किया। इस दौरान सर्वसम्मति से सरकार को मुआवजा वितरण के लिए 10 मई शाम 4 बजे तक का समय दिया गया। उसके बाद अगर निर्धारित समय पर मुआवजा नहीं दिया गया तो किसान तीन बड़े कदम उठाएंगे। पहला, मांडोठी गांव से गुजरने वाली गुरुग्राम नहर का पानी रोक दिया जाएगा। दूसरा, 12 मई को होने वाले लोकसभा चुनाव में दिल्ली व हरियाणा की सीटों पर साथ न देने वाले पार्टी के खिलाफ फतवा जारी किया जाएगा। तीसरा, पंचायत में झूठा वादा करने के लिए कृषि मंत्री को दंडित किया जाएगा। साथ ही महापंचायत में यह भी स्पष्ट किया गया कि अगर सरकार ने किसानों की मांगें मान ली तो पंचायत, कृषि मंत्री और मुख्यमंत्री का धन्यवाद भी करेगी।
महापंचायत को 2982 गांवों का मिला समर्थन
महापंचायत में दिल्ली, झज्जर, रोहतक, सोनीपत, दादरी, भिवानी, पानीपत, करनाल, कैथल, हिसार, गुरुग्राम, जींद आदि जिले के कुल 2982 गांवों का समर्थन मिला, जिसमें 86 गांव दिल्ली देहात के हैं। हरियाणा व दिल्ली से कई खाप प्रतिनिधि भी महापंचायत में मौजूद थे मलिक खाप (गठवाला) से इस्से, महावीर सिंह दहिया प्रधान दहिया खाप, उमेद सिंह देशवाल प्रधान दुल्हेड़ा बारह, मास्टर साहिब सिंह प्रधान छारा चौदहगामा, कपूरे प्रधान आसौदा नौगामा, जय सिंह अहलावत प्रधान अहलावत खाप, गुलाब सिंह प्रधान छिल्लर-छिकारा खाप, कादयान खाप से केदार कादयान प्रधान व बिल्लू कादयान प्रधान, हवा सिंह अंतिल प्रधान अंतिल खाप, महावीर सिंह प्रधान पंवार खाप, कर्मबीर प्रधान श्योराण खाप, नर सिंह महासचिव सांगवान खाप, शमशेर सिंह प्रवक्ता फौगाट खाप, होशियार सिंह प्रधान नंदगढ़ बारह (जींद), राजमल प्रधान जुलाना बारह, ईश्वर सिंह प्रधान दतौली पचगामा, आजाद ठेकेदार प्रधान इस्माइला चौदह गामा, जून खाप से नरेश जून, तस्वीर राठी प्रधान राठी खाप, हिसार से निर्मला दहिया, गुरुग्राम से जोगिंदर कटारिया आदि शामिल हुए। साथ ही नांदल खाप, हुड्डा खाप, महम चौबीसी, रोहतक चौरासी, पाकस्मा चौदह गामा, कुंडल नौ गामा (सोनीपत) आदि ने भी महापंचायत में किसानों की मांगों का समर्थन किया। वहीं दिल्ली देहात से कैर नौ गामा, मुंडेला चौ गामा, ढांसा बारह, झाडोदा नौ गामा, कंझावला बारह व बवाना बावनी आदि ने महापंचायत में किसानों की मांगों का समर्थन किया।