फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   मतदान केंद्रों की कमियों की लिखित में जानकारी दें राजनैतिक दल: एडीसी

मतदान केंद्रों की कमियों की लिखित में जानकारी दें राजनैतिक दल: एडीसी

Sat, 16 Feb 2019 01:23 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 16 Feb 2019 01:23 AM IST
विज्ञापन
मतदान केंद्रों की कमियों की लिखित में जानकारी दें राजनैतिक दल: एडीसी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चरखी दादरी। अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. मनोज कुमार ने जिले के सभी राजनीतिक दलों से अपील की है कि वे जल्द से जल्द अपने पार्टी के बूथ लेवल एजेंटों की सूची चुनाव कार्यालय में उपलब्ध करवाएं और चुनाव प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी दें। डॉ. मनोज कुमार शुक्रवार को लघु सचिवालय में आयोजित जिला के राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।

बैठक में बूथ लेवल एजेंट और मतदान केंद्रों को लेकर चर्चा हुई। अतिरिक्त उपायुक्त ने बताया कि दादरी विधानसभा में 232 और बाढड़ा में 239 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। सभी मतदान केंद्रों का ब्योरा चुनाव आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है और मतदान केंद्रों को लेकर चुनाव कार्यालय से भी जानकारी ली जा सकती है। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग के निर्देशों के अनुसार सभी मतदान केंद्रों पर न्यूनतम सुविधाएं होना जरूरी है, जिनमें पेयजल, शौचालय, दो द्वार आदि शामिल हैं। सभी राजनीतिक दल मतदान केंद्रों पर अगर कोई कमी है तो उसको लेकर लिखित में अवगत करवाएं ताकि उन कमियों को दूर किया जा सके। उन्होंने कहा कि सभी राजनीतिक दल अपने-अपने बूथ लेवल एजेंटों की लिस्ट जल्द से जल्द उपलब्ध करवाएं। इन बूथ लेवल एजेंटों के साथ मिलकर संबंधित मतदान केंद्रों और मतदाताओं की परेशानियों को दूर करने का सक्रिय प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी बीएलओ के साथ इन एजेंटों का संपर्क होना जरूरी है ताकि उस क्षेत्र के मतदाताओं को बेहतर सुविधा उपलब्ध करवाई जा सके। बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं नगराधीश मनीष कुमार फौगाट, चुनाव तहसीलदार जयवीर सिवाच और जिला के विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed