फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   सिल्वर मेडल विजेता सोनिया चहल का हुआ भव्य स्वागत

सिल्वर मेडल विजेता सोनिया चहल का हुआ भव्य स्वागत

Tue, 27 Nov 2018 12:53 AM IST
Updated Tue, 27 Nov 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
सिल्वर मेडल विजेता सोनिया चहल का हुआ भव्य स्वागत
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बौंदकलां। सोमवार दोपहर को वर्ल्ड महिला बाक्सिंग में सिल्वर मेडल विजेता सोनिया चहल का आदर्श सीनियर सेकेंडरी स्कूल बौंदकलां, रॉयल इंटर नेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल और गांव निमड़ी पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम में भीम और अर्जुन अवार्डी कविता चहल सहित अन्य महिला मुक्केबाजों को भी सम्मानित किया गया।
24 नवंबर को दिल्ली में हुई विश्व महिला बाक्सिंग चैंपियनशिप में सोनिया चहल ने 57 किलोग्राम भार वर्ग में भारत की तरफ से मुक्के बरसाकर जर्मनी की ओरनेला ग्रेब्रियल वेहनर को कड़ी टक्कर दी। हालांकि प्रतिद्वंद्वी मुक्केबाज फाइनल मैच अपने नाम करने में सफल रही लेकिन इसके बावजूद सोनिया ने देश की झोली में सिल्वर मेडल डाल दिया। सोनिया ने 12वीं कक्षा आदर्श सीनियर सेकेंडरी स्कूल बौंदकलां से प्राप्त की थी। स्कूल पहुंचने पर उसे विद्यालय प्रबंध निदेशक प्रताप सिंह यादव ने सम्मानित किया। विद्यालय की शिक्षिकाओं ने भी सोनिया को शॉल भेंट किया। कार्यक्रम में द्रोणाचार्य अवार्डी कोच जगदीश व रेलवे कोच सुधीर हुड्डा को भी सम्मानित किया गया। वहीं, रॉयल स्कूल में भी एमडी गजेंद्र सिंह एडवोकेट, प्रिंसिपल उमेेद चहल ने सिल्वर मेडल विजेता सोनिया चहल, अर्जुन व भीम अवार्डी कविता चहल को स्मृति चिन्ह देकर समानित किया। सोनिया चहल को सिल्वर मेडल जीतने के बाद गांव पहुंचने पर मान-सम्मान मिला। चौपाल तक गांव की महिलाएं मंगल गीत गाते लेकर पहुंची। वहीं, युवाओं ने मोटरसाइकिल के काफिले और डीजे की धमक के साथ पदक विजेता का स्वागत किया। समान समारोह कार्यक्रम में ग्राम पंचायत निमड़ी की तरफ से सरपंच मनबीर सिंह चहल ने सोनिया चहल को 31 हजार रुपये का चेक दिया।
विज्ञापन


इन खिलाड़ियों को मिला सम्मान
अर्जुन व भीम अवार्डी कविता चहल, नीतू चहल, नेशनल खिलाड़ी ममता चहल और द्रोणाचार्य अवार्डी कोच जगदीश सिंह को भी पंचायत व ग्रामीणों ने सम्मानित किया। कार्यक्रम में युवा बाक्सिंग खिलाड़ी रजनी, मोनिका, पूजा, सपना शर्मा, सोनिया, ललिता, गुड्डी व सविता को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जिला पार्षद महेंद्र सोनी ने खेलों के लिए गांव निमड़ी को एक लाख रुपये व दो लाख रुपये गांव के विकास के लिए देने की घोषणा की। इस अवसर पर धर्मबीर सूबेदार, बीर सिंह सूबेदार, रोबिन डीपीई, आशीष चहल, कर्मबीर चहल, छाजू, विजय पहलवान, ओमप्रकाश पहलवान, धर्म सिंह नंबरदार, हरदीप सिंह, अजीत, राजबीर पंच, भूप सिंह, जयभगवान, नीलम पंच, शर्मिला, मास्टर हवासिंह, सुंदर, हरी चंद्र, दयानंद, सुरेश, दिलबाग, दीपक सोनी व मंदीप सोनी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed