{"_id":"5bd9fc6abdec2269ba10c82b","slug":"41541012586-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बलिदान स्टेडियम के सामने से शुरू हुई रन फॉर यूनिटी में दौड़ा शहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलिदान स्टेडियम के सामने से शुरू हुई रन फॉर यूनिटी में दौड़ा शहर
Updated Thu, 01 Nov 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चरखी दादरी। पूर्व उपप्रधानमंत्री लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 143वीं जयंती पर बुधवार सुबह बलिदान स्मारक स्टेडियम से रावमावि परिसर तक रन फॉर यूनिटी दौड़ का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न राजकीय और निजी विद्यालयों के एक हजार से अधिक छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। रन फॉर यूनिटी में भाग लेने के लिए सुबह सात बजे से ही स्थानीय बलिदान स्मारक स्टेडियम में एकत्रित होने शुरू हो गए थे। जिला खेल अधिकारी सतपाल ढांडा और खेल प्रशिक्षकों ने विशेष तौर पर तैयार टी-शर्ट वितरित की। उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने कहा कि आज के दिन हम सभी को राष्ट्रीय एकता का प्रण लेना चाहिए। सरदार पटेल सही मायने में अखंड भारत के निर्माता हैं। देश जब आजाद हुआ था तो भारत 565 रियासतों में बंटा था। ब्रिटिश हुकूमत ने देश का विभाजन किया और राजाओं को भारत या पाकिस्तान में शामिल होने या न होने अथवा स्वतंत्र रहने की छूट दी। तोमर ने कहा कि टुकड़ों में बंटे भारत को सरदार वल्लभ भाई पटेल जैसे दृढ़ निश्चय नेता ने राजाओं को भारत में मिलाने का संकल्प पूरा किया। यह कार्य कोई इतना आसान नहीं था। सरदार पटेल ने इस काम में अपनी पूरी ताकत झोंक दी थी। वे भारत के पहले गृहमंत्री भी थे। हमें उनके जीवन से राष्ट्रीय एकता का संकल्प लेना चाहिए। उपायुक्त ने सभी बच्चों और उपस्थित नागरिकों को देश की एकता व अखंडता की शपथ दिलवाई। उपायुक्त ने भाजपा जिलाध्यक्ष रामकिशन शर्मा, अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. मनोज कुमार के साथ हरी झंडी दिखाकर दौड़ की शुरूआत की। इस मौके पर एसडीएम ओमप्रकाश देवराला, नगराधीश मनीष कुमार फौगाट, उप पुलिस अधीक्षक प्रदीप नैन, मार्केट कमेटी चेयरमैन चंद्रपाल सांगवान, उप जिला शिक्षा अधिकारी कुलदीप फौगाट, खंड शिक्षा अधिकारी विनोद श्योराण, कुलदीप सिंह, मंजीत सिंह, प्रीतम फौगाट, नरसिंह, महेंद्र कुमार, रविंद्र प्रधान, डा. राकेश वशिष्ठ, राकेश कुमार, विजेंद्र फौगाट, अशोक अहलावत, लोकेश आदि उपस्थित थे।
ये रहा दौड़ का रूट मैप
बलिदान स्टेडियम से दौड़ते हुए विद्यार्थी कालेज रोड, झज्जर घाटी, सरदार झाड़ू सिंह चौक होकर रावमावि के मैदान में पहुंचे, जहां इस दौड़ का समापन हुआ। यहां सभी प्रतिभागियों को अल्पाहार वितरित किया गया। दौड़ में केएन स्कूल, एससीआर स्कूल, वर्धमान स्कूल, न्यू ऐरा स्कूल, राजकीय विद्यालय ढाणी फौगाट, दादरी पब्लिक स्कूल, नेहरू पब्लिक स्कूल, रावमावि दादरी, एपीएस, वैश्य विद्यालय, संस्कार पब्लिक स्कूल, आर्यंस स्कूल के छात्र छात्राओं ने भाग लिया।
विज्ञापन
ये रहा दौड़ का रूट मैप
बलिदान स्टेडियम से दौड़ते हुए विद्यार्थी कालेज रोड, झज्जर घाटी, सरदार झाड़ू सिंह चौक होकर रावमावि के मैदान में पहुंचे, जहां इस दौड़ का समापन हुआ। यहां सभी प्रतिभागियों को अल्पाहार वितरित किया गया। दौड़ में केएन स्कूल, एससीआर स्कूल, वर्धमान स्कूल, न्यू ऐरा स्कूल, राजकीय विद्यालय ढाणी फौगाट, दादरी पब्लिक स्कूल, नेहरू पब्लिक स्कूल, रावमावि दादरी, एपीएस, वैश्य विद्यालय, संस्कार पब्लिक स्कूल, आर्यंस स्कूल के छात्र छात्राओं ने भाग लिया।
विज्ञापन