फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   चेयरमैन के वार्ड में हो रही दूषित पानी की सप्लाई, गुहार बेअसर रहने पर टैंकर खरीद काम चला रहे लोग

चेयरमैन के वार्ड में हो रही दूषित पानी की सप्लाई, गुहार बेअसर रहने पर टैंकर खरीद काम चला रहे लोग

Sat, 27 Oct 2018 01:17 AM IST
Updated Sat, 27 Oct 2018 01:17 AM IST
विज्ञापन
चेयरमैन के वार्ड में हो रही दूषित पानी की सप्लाई, गुहार बेअसर रहने पर टैंकर खरीद काम चला रहे लोग
चरखी दादरी। नगर परिषद चेयरमैन के वार्ड सात में करीब दो माह से दूषित पेयजल आपूर्ति होने पर लोग टैंकर का पानी खरीदकर पीने को मजबूर हैं। लोगों ने जल्द ही समस्या का समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। वार्ड के लोगों का कहना है कि वे इसकी शिकायत जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से भी कर चुके हैं। वार्ड सात में ब्रह्माकुमारी आश्रम के समीप बस्ती में दो माह से दूषित पेयजल आपूर्ति हो रहा है। वार्ड के लोगों ने बताया कि इसकी शिकायत वे जनस्वास्थ्य विभाग के एसडीओ और जेई से भी कर चुके हैं लेकिन कोई समाधान नहीं हो रहा है। वार्डवासियों ने बताया कि पिछले दिनों विभाग ने इस एरिया में पेयजल की एक लाइन को ठीक किया था उसके बाद से दूषित पानी की आपूर्ति ज्यादा मात्रा में हो रही है। लोगों का कहना है कि इस लाइन में लीकेज की वजह से ही दूषित पानी की आपूर्ति होने का उन्हें अंदेशा है।
विज्ञापन

बस्ती रोजी कौशिक, दीपक, रामकुमार ने बताया कि वे टैंकर के जरिए पानी खरीदकर पीने को विवश हैं। इसके अलावा महिलाओं को दूर-दराज से हैंडपंप का भी पानी लाना पड़ता है जिससे समय की बर्बादी के साथ-साथ शारीरिक व मानसिक परेशानी भी होती है। उन्होंने बताया कि विभाग से शिकायत करने पर भी कोई समाधान नहीं हो रहा है। लोगों में खुजली व पेट संबंधी बीमारियां होने का अंदेशा बना हुआ है। इन लोगों ने बताया कि उनके वार्ड के पार्षद संजय छपारिया इस समय नगर परिषद के चेयरमैन भी हैं। इन लोगों ने जल्द ही समस्या का समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


लोग बोले: विभाग व चेयरमैन से लगाई गुहार रही बेअसर
पिछले दो माह से दूषित पेयजल आपूर्ति हो रही है। शुरूआत में इस पानी के सेवन से खुजली व पेट संबंधी बीमारियां पैदा होने लगी तब लोगों ने पानी के टैंकर मंगवाने शुरू किए। विभाग को जल्द ही इस समस्या का समाधान करना चाहिए। - रोजी कौशिक, वार्ड सात
विज्ञापन
विज्ञापन


उनकी बस्ती में पेयजल का संकट बना हुआ है। दूषित पानी की आपूर्ति होने से पानी खरीदकर पीना पड़ रहा है। दूर-दराज के क्षेत्रों से हैंडपंप का पानी लाना पड़ रहा है। विभाग से शिकायत करने के बाद भी कोई समाधान नहीं हुआ है। - दीपक, वार्ड सात

बस्ती निवासी 400 रुपये में पानी का टैंकर खरीदने को मजबूर हैं। दूषित पेयजल आपूर्ति से लोग परेशान हैं। विभाग को जल्द ही इस समस्या का समाधान करना चाहिए। - रामकुमार, वार्ड सात

विभाग अधिकारियों से भी इसकी शिकायत की जा चुकी है लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है। पेयजल सप्लाई में दूषित पानी आ रहा है जो स्नान के लायक भी नहीं है। विभाग को इसका जल्द समाधान करना चाहिए। - ओमपति, वार्ड सात

इस समय उन पर दोहरी आर्थिक मार पड़ रही है। सरकारी पेयजल बिल भी चुकाना पड़ रहा है और टैंकर के जरिए पानी खरीदना पड़ रहा है। लोगों के लिए मुश्किल बना हुआ है। - दयावंती, वार्ड सात

दो माह से पानी की समस्या बनी हुई है। विभाग उनकी सुध नहीं ले रहा है। अधिकारियों से भी शिकायत की जा चुकी है। पानी खरीदकर पीना पड़ रहा है। विभाग को जल्द ही उनकी परेशानी दूर करनी चाहिए। कौशल्या, वार्ड सात



दूषित पेयजल सप्लाई की शिकायत आते ही हम टीम को मौके पर भेज रहे हैं। अगर वार्ड-7 में समस्या बनी है तो उसका हम जल्द ही समाधान करवा देंगे। मनदीप सिंह, एसडीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed