{"_id":"5a4685844f1c1bbd208b97d6","slug":"41514571140-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक स्कूटर सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक स्कूटर सवार की मौत
Updated Fri, 29 Dec 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटर सवार की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी।
गांव बिरही कलां के समीप वीरवार देर रात अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटर सवार की मौत हो गई। सदर थाना पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया। शुक्रवार सुबह मृतक के परिजनों के बयान पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शहर निवासी बिजेंद्र वीरवार को किसी काम से खेड़ी बत्तर की तरफ गया हुआ था। काम निपटाकर वह वापस घर आने के लिए निकला था। अभी वह गांव बिरही कलां के समीप ही पहुंचा था कि इसी दौरान अज्ञात वाहन ने उसके स्कूटर को टक्कर मार दी। घटना में वह स्कूटर सहित सड़क पर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। इसी दौरान वहां से गुजर रहे राहगीरों ने मामले की सूचना सदर थाना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया। शुक्रवार सुबह पुलिस कागजी कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम कराया।