{"_id":"59ea4d874f1c1b70548b862a","slug":"41508527495-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"70 क्विंटल बना कढ़ी का प्रसाद, अन्नकूट का स्वाद चखने को लगी कतारें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
70 क्विंटल बना कढ़ी का प्रसाद, अन्नकूट का स्वाद चखने को लगी कतारें
Updated Sat, 21 Oct 2017 12:58 AM IST
विज्ञापन
70 क्विंटल का प्रसाद, अन्नकूट पर लगी कतारें
अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी।
भगवान श्री विश्वकर्मा जयंती और गोवर्धन पर जिले में शुक्रवार को जगह-जगह हवन कर अन्नकूट का प्रसाद वितरित किया गया। विश्वकर्मा जयंती पर शहर में करीब 70 क्विंटल का प्रसाद बनाया गया। प्रसाद में 10 क्विंटल बाजरा, सात क्विंटल मूंग, सात क्विंटल चावल और पांच क्विंटल मूली का प्रसाद भी श्रद्धालुओं को परोसा गया। शहर में पूरे दिन अगल-अलग स्थानों पर प्रसाद वितरण हुआ। काठमंडी स्थित बाला वाला मंदिर और विश्वकर्मा धर्मशाला, घिकाड़ा रोड पर अग्रवाल सभा, हीरा चौक स्थित गणेश मंदिर, नगर परिषद के सामने व श्री शिव गोरखनाथ गूगा जी मंदिर परिसर में अन्नकूट के प्रसाद का वितरण हुआ। हरि नगर में युवाओं ने प्रसाद बांटा। आयोजन के लिए वीरवार रात से ही तैयारियां शुरू हो गई थीं। सुबह करीब आठ बजे अन्नकूट प्रसाद का वितरण शुरू कर दिया गया जोकि दोपहर तीन बजे तक चला।
काठमंडी में छह क्विंटल बांटा प्रसाद
स्थानीय काठ मंडी विश्वकर्मा धर्मशाला परिसर में अखिल भारतीय जांगिड़ महासभा की शहरी इकाई और विश्वकर्मा सेवक संघ के संयुक्त तत्वावधान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रेस सचिव प्रवीन सिवाल ने बताया कि इस दौरान हवन कर पांच क्विंटल कढ़ी, एक क्विंटल बाजरा के प्रसाद का वितरण किया गया। प्रदेश अध्यक्ष एसएन शेर सिंह, जिला प्रधान शेर सिंह, पूर्व पार्षद प्रीतम सिंह ने अन्नकूट प्रसाद वितरण का शुभारंभ करवाया। आयोजित हवन व बंटी, प्रमोद, हरिओम, बिजेंद्र, प्रोफेसर देवदत्त आर्य, रामकिशन ने बतौर मुख्य यजमान शिरकत की।
बाला वाला मंदिर में बांटा 24 क्विंटल प्रसाद
स्थानीय काठ मंडी स्थित बाला वाला मंदिर में हर साल की तरह इस साल भी विश्वकर्मा जयंती पर अन्नकूट के प्रसाद का वितरण किया गया। महंत सच्चानाथ ने बताया कि मंदिर में अन्नकूट के प्रसाद का वितरण काफी सालों से चल रहा है। प्रसाद के लिए शहर के अलावा गांव के इलाकों के लोग भी प्रसाद ग्रहण करने आते है। मंदिर में 18 क्विंटल कढ़ी, दो क्विंटल बाजरा, दो क्विंटल मूंग, दो क्विंटल चावल व मूली के प्रसाद का वितरण किया गया। महंत ने बताया कि प्रसाद ग्रहण करने के लिए सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु आते हैं।
विज्ञापन
फतेहगढ़ में विश्वकर्मा दिवस पर किया हवन
गांव फतेहगढ़ स्थित श्री शिव गोरखनाथ गूगा जी मंदिर परिसर में विश्वकर्मा जयंती के उपलक्ष्य में हवन और भंडारे का आयोजन किया गया। मंदिर कमेटी और भगवान भगत के संयुक्त तत्वावधान में ग्रामीणों के सहयोग से आयोजित किया गया। मंदिर परिसर में ग्रामीणों के लिए भंडारे तैयार करवाया गया। मुख्य आयोजक श्रीभगवान भगत जी ने सभी को अपने जीवन में भारतीय संस्कृति अपनाकर संतों, बुजुर्गों को अधिक से अधिक सम्मान देने का आह्वान किया। आयोजन में राजेश, रमेश, बबलू, कृष्ण, सतपाल, प्रदीप, कुलदीप, संदीप, कृपाल, सतबीर, रामनिवास सहित अन्य ग्रामीणों का विशेष सहयोग रहा।
घिकाड़ा रोड पर वितरित किया 17 क्विंटल अन्नकूट
घिकाड़ा रोड पर विश्वकर्मा जयंती के उपलक्ष्य में शहरवासियों के अन्नकूट का प्रसाद बनाया गया। अग्रवाल सभा ने 14 क्विंटल कढ़ी, एक क्विंटल बाजरा, 80 किलो मूंग, 80 किलो चावल का प्रसाद बनाया। प्रसाद ग्रहण करने के लिए सैकड़ों की संख्या में लोग पहुंचे। अन्नकूट का प्रसाद सुबह नौ बजे से लेकर एक बजे वितरित किया गया।