फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   बच्चों को प्राथमिक उपचार के महत्व की दी जानकारी

बच्चों को प्राथमिक उपचार के महत्व की दी जानकारी

Fri, 01 Sep 2017 01:29 AM IST
Updated Fri, 01 Sep 2017 01:29 AM IST
विज्ञापन
बच्चों को प्राथमिक उपचार के महत्व की दी जानकारी
प्राथमिक उपचार के महत्व की जानकारी दी
विज्ञापन

चरखी दादरी।
गांव बिरोहड़ स्थित एचडी पब्लिक स्कूल में वीरवार को फर्स्ट एड कैंप आयोजित किया गया। इस अवसर पर जीव विज्ञान प्राध्यापिका सविता लेघा ने बच्चों को प्राथमिक चिकित्सा पेटी में संकलित विभिन्न दवाओं के बारे में औपचारिक जानकारी दी। बच्चों को दुर्घटना के समय प्राथमिक चिकित्सा की आवश्यकता के बारे में समझाया गया। ग्रामीण क्षेत्रों में विशेषतौर पर किसानों के साथ कृषि कार्यों में होने वाली सर्पदंश, जहरीले कीटनाशकों का प्रभाव, गहरी चोट आदि के समय किए जाने वाली प्राथमिक चिकित्सा की भी जानकारी दी गई।

इस दौरान प्राथमिक चिकित्सा पेटी से संबंधित प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। इसमें कक्षा छठी से दसवीं तक के विद्यार्थियों निकिता, राखी, अंजु, रमिता, सुनाली, दीपक, तंनु, आस्था, दीपेन्द्र, यश, लावण्या, सिवानी, तनिषा, गुंजन, प्रत्यक्ष, कीर्ति, मोहित, मुस्कान, ,खुशबू, प्रिया, पूर्वी, मोहित, नितेश, मुस्कान, प्रीतम आदि ने अपनी-अपनी कक्षाओं में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। स्कूल निदेशक बलराज फौगाट ने बताया कि शहर से दूर स्थित ग्रामीण इलाकों में प्राथमिक चिकित्सा दुर्घटनाग्रस्त व्यक्ति के लिए संजीवनी के समान है। प्राकृतिक आपदाओं एवं आकस्मिक दुर्घटनाओं में पीड़ित व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाने से पहले प्राथमिक चिकित्सा देकर उसका जीवन बचाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि घरेलू कार्य करते समय कई बार हमें अचानक चोट लग जाती है, जिसके उपचार के लिए घर में फर्स्ट एड बॉक्स होना अनिवार्य है। प्राचार्या डॉ रश्मि पौलस्त्य ने भी बच्चों को प्रोत्साहित किया। उन्होंने प्रतियोगिता की सफलता के लिए बच्चों एवं उनकी विज्ञान अध्यापिकाओं मंजू फौगाट, अनिता चाहर, मधु फौगाट, मनीषा आदि की प्रशंसा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed