{"_id":"594d6ff04f1c1b2d1e8b463b","slug":"41498247152-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व सरपंच पर लगाया मनरेगा में धांधली का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व सरपंच पर लगाया मनरेगा में धांधली का आरोप
Updated Sat, 24 Jun 2017 01:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व सरपंच पर लगाया मनरेगा में धांधली का आरोप
बाढड़ा। उपमंडल के गांव चांदवास निवासी एक व्यक्ति ने जिला उपायुक्त को शिकायत देकर गांव के एक पूर्व सरपंच पर मनरेगा कार्यों में धांधली बरतने के आरोप लगाए हैं। जिला उपायुक्त ने मामले में जांच बाढड़ा उपमंडल नागरिक अधिकारी को सौंपने का आश्वासन दिया है। जिला उपायुक्त को दी शिकायत में चांदवास निवासी रामभगत ने बताया कि गांव में कुछ साल पहले विकास कार्यों में पूर्व सरपंच ने अपने कर्तव्यों का निर्वहन उचित तरीके से नहीं किया। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसे आरटीआई के माध्यम से प्राप्त जानकारी में पता चला कि उक्त पूर्व सरपंच ने विकास कार्यों में बड़े स्तर पर धांधली की है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि गांव में जोहड़ खुदाई के कार्य में पंचायत विभाग के अधिकारियों से मिलीभगत कर गबन किया है। आरोप है कि उक्त पूर्व सरपंच ने गांव के ही मृतक व्यक्ति को जिंदा दिखाकर रुपयों में हेराफेरी की है।