फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   3rd Bahadurgarh Premier League Cricket Tournament Begins

तीसरा बहादुरगढ़ प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट शुरू

Mon, 28 Feb 2022 01:47 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 28 Feb 2022 01:47 AM IST
विज्ञापन
3rd Bahadurgarh Premier League Cricket Tournament Begins
बहादुरगढ़। आईपीएल की तर्ज पर तीसरे बहादुरगढ़ प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट की शुरुआत रविवार को शहर के बालाजी क्रिकेट ग्राउंड पर हुई। लीग का पहला मैच भगत सिंह पैंथर्स ने जीता। लीग में चार टीमें क्रमश: भगतसिंह पैंथर्स, यंग स्टार्स रॉयल्स, बिम्बों बुल्स और इन्विक्ट्स वारियर्स भाग ले रही हैं। आयोजक कोच राकेश चोपड़ा ने बताया कि टूर्नामेंट 19 मार्च तक चलेगा। टीमें तीन-तीन मैच खेलेंगी। मैच केवल रविवार को ही होंगे।
विज्ञापन

प्रीमियर लीग के पहले दिन रविवार को भगत सिंह पैंथर्स और यंग स्टार्स रॉयल्स के बीच मैच हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में शुभारंभ पर पहुंचे कांग्रेस नेता वेद प्रधान और समाजसेवी प्रदीप यादव ने खिलाड़ियों से परिचय के बाद दोनों टॉस कराया। मुख्य अतिथि ने खेल भावना से क्रिकेट का आनंद लेने की बात खिलाड़ियों से कही। टॉस यंग स्टार्स रॉयल्स ने जीता और पहले फील्डिंग करने का निर्णय लिया।
विज्ञापन

भगत सिंह पैंथर्स ने पहले बल्लेबाजी की। विक्की भारद्वाज द्वारा 60 गेंदों में 6 चौकों और 7 छक्कों की मदद से बनाए गए 96 रनों की बदौलत 19.4 ओवर में 179 रन बनाए। तरुण खत्री ने भी दो छक्कों की बदौलत 28 रन बनाकर टीम के स्कोर में सहयोग किया। यंग स्टार्स रॉयल्स की तरफ से मणि लखेरा ने तीन और कपिल राठी एवं विजू सिंह ने 2-2 विकेट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जवाब में उतरी यंग स्टार्स रॉयल्स ने अच्छी शुरुआत के बाद 44 रनों से मैच गंवा दिया। यंग स्टार्स रॉयल्स की तरफ से सर्वाधिक 21 रन दीपक सरोहा ने बनाए। भगतसिंह पैंथर्स की तरफ से राहुल गुलिया ने चार विकेट और प्रदीप वर्मा व आदर्श ने 2-2 विकेट हासिल किए। प्रदीप वर्मा ने अंतिम ओवरों में लगातार दो विकेट झटककर मैच को समाप्ति की ओर अग्रसर किया। शानदार बल्लेेबाजी के लिए भगत सिंह पैंथर्स के बल्लेबाज विक्की शर्मा को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। जीत के बाद भगत सिंह पैंथर्स के मेंटोर सतीश तहलान ने टीम की हौसला आफजाई करते हुए शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई दी। आगामी मैचों में और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed