फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   376 got diploma in ITI convocation

आईटीआई के दीक्षांत समारोह में 376 को मिला डिप्लोमा

Sun, 18 Sep 2022 01:18 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 18 Sep 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
376 got diploma in ITI convocation
बहादुरगढ़। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान बहादुरगढ़ में विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में विभिन्न प्रकार की ट्रेड का सफलता पूर्वक प्रशिक्षण प्राप्त कर परीक्षा पास कर चुके 376 युवाओं को डिप्लोमा प्रदान किया गया।
विज्ञापन

समारोह में बतौर मुख्य अतिथि हरियाणा रोडवेज झज्जर के जीएम एनके गर्ग ने शिरकत की। विशिष्ट अतिथि के रूप में एचएसआईआईडीसी बहादुरगढ़ के डिप्टी जनरल मैनेजर विजय सिंह गोदारा व इग्नाइट फाउंडेशन के सदस्य प्रदीप कुमार राणा मौजूद रहे। दीक्षांत समारोह की अध्यक्षता संस्थान की प्रधानाचार्या गीता आर सिंह ने की और मंच संचालन अनुदेशक मोनिका ने किया। इस मौके पर 376 विद्यार्थियों ने डिप्लोमा प्राप्त किया। प्रधानाचार्या गीता ने बताया कि राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान बहादुरगढ़ के विद्यार्थियों ने संस्थान में ही नहीं, बल्कि पूरे हरियाणा में शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया है। हरियाणा में एमसीईए ट्रेड में गौरव ने 85 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम, पेंटर ट्रेड में शिवम ने 85.69 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय और एमसीईए में मोनू ने 81.5 प्रतिशत अंक हासिल कर तृतीय स्थान प्राप्त किया है।
विज्ञापन

इसके साथ ही संस्थान के नॉन इंजीनियरिंग ट्रेड में स्टेनो हिंदी की निशा ने पूरे संस्थान में प्रथम, स्टेनो इंग्लिश में रितेश कौशिक ने द्वितीय, ट्रेड कोपा में प्रीति ने तृतीय स्थान प्राप्त किया है। इसी तरह इंजीनियरिंग में प्लंबर ट्रेड में विशाल ने प्रथम, डीएमसी ट्रेड में सन्नी ने द्वितीय, इलेक्ट्रीशियन में नितेश ने तृतीय स्थान पर प्राप्त किया। गीता आर सिंह ने संस्थान के विद्यार्थियों को अपने साथी छात्रों से प्ररेणा लेते हुए अपने हुनर को चमकाने की सलाह दी। मुख्य अतिथि एनके गर्ग ने समस्त स्टाफ सदस्यों व विद्यार्थियों को बधाई दी। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य प्राप्ति के लिए कड़ी मेहनत व इच्छाशक्ति से आगे बढ़ने का मंत्र दिया। वर्ग अनुदेशक कृष्ण कुमार, उमा रानी, विजय, देवेंद्र नरवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंसेट
आईटीआई के दीक्षांत समारोह में 80 छात्रों को मिलीं डिग्रियां
बादली। पंडित जागेराम राजकीय आईटीआई जहांगीरपुर के दीक्षांत समारोह में विभिन्न ट्रेड के 2021-22 सत्र के पास आउट 80 प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाणपत्र प्रदान किए गए। मुख्य अतिथि के तौर पर भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता डॉ. राकेश कुमार मौजूद रहे। डॉ. राकेश ने कहा कि तकनीकी शिक्षा वर्तमान की बेहतर शिक्षा है। हर क्षेत्र में तकनीकी शिक्षा अपनाई जा रही है। उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों को तकनीकी शिक्षा, कंप्यूटर की महत्ता और रोजगार के अवसरों की जानकारी देते हुए सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्राचार्य रविन्द्र मल्हान ने सभी पास आउट विद्यार्थियों को जल्द से जल्द अप्रेंटिस लगवाने का भरोसा दिलाया। सभी छात्रों को प्रसाद वितरित किया। उन्होंने कहा कि भविष्य में कुछ बनना है तो कठिन परिश्रम और संघर्ष करना आवश्यक है। इनके बिना कोई लक्ष्य प्राप्त नहीं होता। कार्यक्रम में काफी सभी छात्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed