{"_id":"64a9bd38ea571e986d0bf544","slug":"3544-people-verified-date-of-birth-in-family-id-card-jhjhar-news-c-195-1-sroh1001-1567-2023-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: परिवार पहचान पत्र में 3544 लोगों ने कराया जन्मतिथि का सत्यापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: परिवार पहचान पत्र में 3544 लोगों ने कराया जन्मतिथि का सत्यापन
Sun, 09 Jul 2023 01:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Sun, 09 Jul 2023 01:17 AM IST
विज्ञापन
कैंप में परिवार पहचान पत्र से संबंधित समस्याओं को ठीक करते कर्मचारी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
झज्जर। परिवार पहचान पत्र में सत्यापन कार्यक्रम के तहत तीन दिवसीय शिविर के दूसरे दिन शनिवार को भी जिलेभर में विशेष शिविर आयोजित हुए। 4032 लोगों ने जन्मतिथि सत्यापन के लिए शिविरों में भाग लिया, लेकिन 3244 लोगों की जन्मतिथि सत्यापित की गई। वहीं 300 लोगों की अन्य त्रुटियां भी ठीक की गई हैं। संबंधित विभागीय अधिकारियों द्वारा शिविरों में जरूरी सुविधाओं को लेकर व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से दिनभर मॉनीटरिंग की गई।
एडीसी एवं जिला नागरिक संसाधन सूचना अधिकारी सलोनी शर्मा ने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा जिलेभर के 16 हजार 756 नागरिकों के परिवार पहचान पत्र में जन्मतिथि सत्यापित करने के लिए विशेष शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक परिवार पहचान पत्र में यह डाटा सत्यापन संबंधित कार्य किए गए।
उन्होंने कहा कि इन शिविरों में जन्मतिथि का सत्यापन कार्य पूरी तरह निशुल्क है और कोई भी चिह्नित व्यक्ति किसी भी स्थल पर आयोजित शिविर में दस्तावेजों के साथ पहुंचकर जन्मतिथि डाटा सत्यापित सकते हैं। एडीसी ने बताया कि जन्मतिथि डाटा सत्यापन के अंतिम दिन रविवार 9 जुलाई को जिला में विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे।