फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   मुंडन करवा कर जताया विरोध, दो दिन और बढ़ाई हड़ताल

मुंडन करवा कर जताया विरोध, दो दिन और बढ़ाई हड़ताल

Tue, 12 Feb 2019 01:51 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 12 Feb 2019 01:51 AM IST
विज्ञापन
मुंडन करवा कर जताया विरोध, दो दिन और बढ़ाई हड़ताल
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झज्जर। अपनी मांगों को लेकर सात दिन से हड़ताल कर रहे एनएचएम कर्मचारियों ने विभाग के अधिकारियों के साथ वार्ता विफल होने पर हड़ताल को दो दिन ओर बढ़ा दिया है। वहीं मंगलवार से कर्मचारी भूख हड़ताल भी शुरू करेंगे। सोमवार को एनएचएम कर्मचारियों ने मुंडन करवा कर विरोध जताया। जबकि हड़ताली कर्मचारियों की संख्या भी बढ़ रही है। सोमवार को जिला के 518 एनएचएम कर्मचारियों में से 367 कर्मचारी हड़ताल में शामिल रहे। कर्मियों की हड़ताल से स्वास्थ्य सेवाएं भी चरमरा रही हैं। एनएचएम कर्मचारियों ने 7वें दिन मुंडन करवाया। जिसमें जिला प्रधान मंजु रेखा ने अपना मुंडन करवाने उपरांत कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज मांगें न माने जाने के विरोध में आज मुंडन कार्यक्रम रखा गया है। सरकार अभी भी मांगें नहीं मानती है तो कल से भूख हड़ताल की जाएगी। इस दौरान यूनियन के सलाहकार संजय, तिलकराज, धर्मेंद्र, सुनील ने मुंडन करवाया। उन्होंने सरकार को चेताया कि अगर आज शाम तक कर्मियों की मांगें नहीं मानी गई तो कल से भूख हड़ताल करके आंदोलन को आगे बढ़ाया जाएगा।
हड़ताल में जगमाल सिंह, रामचंद्र यादव सीटू प्रधान, किरण कैशियर, आशा वर्कर यूनियन जिला झज्जर ने अपना समर्थन दिया। उन्होंने कहा कि सरकार ने केवल कर्मचारियों को आपस में लड़ाई झगड़ा, मनमुटाव करवाने से ज्यादा और कोई काम नहीं है। राज्य उप प्रधान नवीन ने कहा कि सरकार अपना अड़ियल रवैया अपनाए हुए हैं।
विज्ञापन

आज हड़ताल में जिला उप प्रधान नवनीत, गुलशन भटनागर जिला सचिव, संदीप जांगड़ा प्रेस सचिव,विनोद, कृष्ण लाल, राजबीर, मनीषा, शमशेर, डॉ. प्रदीप, डॉ. अजय वत्स, डॉ. हंसराज, डॉ. संदीप, राधे, यशपाल, धनवीर, मुकेश स्टाफ नर्स, बूली देवी, व अन्य सभी साथी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कर्मचारियों की हड़ताल के कारण स्वास्थ्य सेवाओं पर असर पड़ रहा है। एंबुलेंस की सात गाड़ियां चलाई जा रही हैं।
- डॉ. कुलदीप सिंह, उप सिविल सर्जन, झज्जर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed