फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   पांच दिवसीय निशुल्क योग-चिकित्सा शिविर का किया शुभारंभ

पांच दिवसीय निशुल्क योग-चिकित्सा शिविर का किया शुभारंभ

Fri, 02 Feb 2018 01:00 AM IST
Updated Fri, 02 Feb 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
पांच दिवसीय निशुल्क योग-चिकित्सा शिविर का किया शुभारंभ
पांच दिवसीय निशुल्क चिकित्सा शिविर का किया शुभारंभ
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी।
पतंजलि योगपीठ की स्थानीय शाखा के तत्वावधान में गांव भागेश्वरी में पांच दिवसीय निशुल्क योग-चिकित्सा शिविर का वीरवार से शुभारंभ किया गया। इसमें बतौर योग प्रशिक्षक भुवनेश और योग प्रचारक नवीन ने शिरकत की। भुवनेश ने शिविर में आए लोगों को योग के फायदों से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि भारत ऋषि मुनियों का देश है, इसलिए हमारा वाणी व्यवहार, आहार और जीवन उनके जैसा होना चाहिए। अनियमित जीवन शैली के कारण आज मनुष्य तनाव, अवसाद अनिद्रा का शिकार होते जा रहा है। मोटापा, बीपी, शुगर, थायराइड जैसे भयंकर रोग जन्म ले रहे हैं। प्रतिदिन आधा घंटा योग करके और संतुलित आहार से शरीर को रोगों से बचाया जा सकता है। जिला योग प्रचारक नवीन आर्य ने बताया कि गिलोय, आंवला व तुलसी हमारे शरीर में एंटीबायोटिक रोग प्रतिरोध क्षमता को बढ़ा कर बीमारियों को दूर करते हैं। आसन व प्राणायाम से सकारात्मक ऊर्जा और मानसिक थकावट दूर हो जाती है। आरोग्य सभा के दौरान जड़ी-बूटियों का वितरण किया गया। शिविर में लोगों को योग और आयुर्वेद के बारे में जानकारी प्रदान की गई। शिविर में सरपंच हुकमचंद , रविदत्त, संजू, हिमांशु ,संतोष, सुशीला सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed